मूलभूत कमियों से जूझ रहा अस्पताल
रोसड़ा. अनुमंडल अस्पताल मूलभूत सुविधाओं की किल्लत झेल रहा है. अस्पताल पुराने भवन में प्रसव से लेकर ऑपरेशन एवं बंदी वार्ड की व्यवस्था है. लेकिन यहां शौचालय की कमी अस्पताल कर्मी और मरीजों को परेशान कर जाती है. प्रसव वार्ड में एक शौचालय है जो हमेशा बदबू देता है. दूसरा बंदी वार्ड में है जिसमें […]
रोसड़ा. अनुमंडल अस्पताल मूलभूत सुविधाओं की किल्लत झेल रहा है. अस्पताल पुराने भवन में प्रसव से लेकर ऑपरेशन एवं बंदी वार्ड की व्यवस्था है. लेकिन यहां शौचालय की कमी अस्पताल कर्मी और मरीजों को परेशान कर जाती है. प्रसव वार्ड में एक शौचालय है जो हमेशा बदबू देता है. दूसरा बंदी वार्ड में है जिसमें हमेशा ताला लटक रहा होता है. स्थिति बयां कर रही है जैसे वर्षों से इसकी सफाई नहीं हुई हो. इस समस्या से परेशान अस्पताल के हवलदार आरती प्रसाद सिंह ने बताया कि शौचालय के लिए बाहर जाना पड़ता है. उन्होंने बताया कि प्रसव वार्ड वाले शौचालय में कोई कर्मी या बाहरी व्यक्ति नहीं जा सकता है. अस्पताल आये आम मरीज को बाहर का रास्ता देखना पड़ता है. अस्पताल प्रबंधक बताते हैं कि यह परेशानी बाकई है. इसे दूर करने की दिशा में जल्द ही कदम उठाये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










