परेशानी का सबब बना आरएयू परिसर में खोदा गया गड्ढा

Updated:
विज्ञापन

बीएसएल ने छह महीने पूर्व खुदवाया था गड्ढावरीय अधिकारियों से लगा चुके गुहारप्रतिनिधि, पूसा राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय परिसर में भारत संचार निगम लिमिटेड के कर्मियों द्वारा करीब छह महीने पूर्व खोदा गया गड्ढा परेशानी का कारण बना हुआ है. इसके पास से गुजरने वाले कई वाहन इसमें फंस चुके हैं तो कई बार हादसे जैसा […]

विज्ञापन

बीएसएल ने छह महीने पूर्व खुदवाया था गड्ढावरीय अधिकारियों से लगा चुके गुहारप्रतिनिधि, पूसा राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय परिसर में भारत संचार निगम लिमिटेड के कर्मियों द्वारा करीब छह महीने पूर्व खोदा गया गड्ढा परेशानी का कारण बना हुआ है. इसके पास से गुजरने वाले कई वाहन इसमें फंस चुके हैं तो कई बार हादसे जैसा आलम सामने आया. बावजूद विभागीय पदाधिकारियों की नजर यहां तक नहीं पहुंच रही है. जानकारी के अनुसार दूरसंचार के टावर से होकर ब्रॉडबैंड वायर प्रखंड कार्यालय ले जाने के लिए सड़क के किनारे किनारे करीब छह महीने पूर्व छह फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था. कुछ स्थानों पर तो वायर डाल कर उसे ढक दिया गया. लेकिन बालिका उच्च विद्यालय एवं महिला महाविद्यालय के पास गड्ढे को यूं ही छोड़ दिया गया है. फिलवक्त बालिका उच्च विद्यालय में नवम कक्षा में नामांकन के लिए अभिभावकों व छात्राओं के आने जाने का सिलसिला चरम पर है. इसके कारण यह आने जाने वाले लोगों के लिए कई बार परेशानी का सबब बन जाता है. जब इस मसले को लेकर एक्सचेंज पर सो रहे एक निजी कर्मी से बात की गयी तो उसका कहना था कि यह बस निजी ठेकेदार पर होता है. इस परेशानी से उन्हें कोई लेना देना नहीं है. इसके बाद से यह सवाल बार बार जेहन में कौंधने लगा है कि आखिर खोदे गये इस गड्ढे को कौन और कब तक भरवाने का काम करेगा ताकि आने जाने वाले लोगों के लिए यह मुसीबत नहीं बना रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन