चयन प्रक्रिया बाधित करने वालों पर करें प्राथमिकी : डीएम
आइसीडीएस से जुड़े कार्यों की समीक्षा में डीएम ने सख्त हिदायतफोटो संख्या : 4 व 5प्रतिनिधि, समस्तीपुर समाहरणालय के सभाकक्ष में शुक्रवार को आइसीडीएस से जुड़े कार्यों की समीक्षा डीएम एम. रामचंद्रुडु ने की. उन्होंने कहा कि योजनाओं का क ार्यान्वयन ससमय होना चाहिए. इस क्रम में मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष […]
आइसीडीएस से जुड़े कार्यों की समीक्षा में डीएम ने सख्त हिदायतफोटो संख्या : 4 व 5प्रतिनिधि, समस्तीपुर समाहरणालय के सभाकक्ष में शुक्रवार को आइसीडीएस से जुड़े कार्यों की समीक्षा डीएम एम. रामचंद्रुडु ने की. उन्होंने कहा कि योजनाओं का क ार्यान्वयन ससमय होना चाहिए. इस क्रम में मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2014-15 मंे आइडीबीआइ बैंक को अब तक मात्र 211 आवेदन ही प्राप्त होने की बात बतायी गयी. डीएम ने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी विशेष अभिरूचि लेकर फॉर्म भरने की प्रक्रिया को पूरा करने के साथ साथ योजना को सफल बनाने की भी सख्त हिदायत दी. सेविका सहायिका चयन की प्रक्रिया की समीक्षा के क्र म में बताया गया कि 407 के विरुद्घ 163 का चयन किया गया है. दलसिंहसराय, सरायरंजन, समस्तीपुर (ग्रामीण), पूसा, वारिसनगर, उजियारपुर, विभूतिपुर में सेविका सहायिका चयन का कार्य असंतोषजनक है. डीएम ने सभी सीडीपीओ को 10 मई तक सेविका सहायिका का चयन कर लेने का निर्देश दिया गया. डीएम ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि चयन प्रक्रिया को बाधित करनेवाले अथवा हंगामा करनेवालों को चिह्नित कर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त रमेश कुमार शर्मा, डीपीओ अखिलेश कुमार सिंह, डीपीएम मनोज कुमार सिन्हा सहित सभी सीडीपीओ तथा महिला पर्यवेक्षिकाएं मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










