प्रत्येक दिन एचएम देर से आते विद्यालय

Updated:
विज्ञापन

अध्यक्ष व सचिव ने दिया संयुक्त आवेदन छह लाख रुपये पड़ा हुआ है बीते एक वर्ष सेप्रतिनिधि, पूसासुनने में तो जरुर अटपटा सा लग रहा है कि प्रत्येक कार्यावधि के दिन एचएम विलंब से विद्यालय आते हैं. एक वर्ष से विद्यालय के खाते में महज छह लाख रुपये पासबुक का शोभा बढ़ा रही है. लेकिन, […]

विज्ञापन

अध्यक्ष व सचिव ने दिया संयुक्त आवेदन छह लाख रुपये पड़ा हुआ है बीते एक वर्ष सेप्रतिनिधि, पूसासुनने में तो जरुर अटपटा सा लग रहा है कि प्रत्येक कार्यावधि के दिन एचएम विलंब से विद्यालय आते हैं. एक वर्ष से विद्यालय के खाते में महज छह लाख रुपये पासबुक का शोभा बढ़ा रही है. लेकिन, बात तो दरअसल राजकीय बुनियादी विद्यालय अभ्यासशाला पूसा के तदर्थ कमेटी के अध्यक्ष रानी कुमारी शर्मा एवं सचिव रेखा देवी की जुबानी है. उपरोक्त शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं सचिव ने क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक दरभंगा प्रमंडल के नाम से लिखे आवेदन में एचएम अरविंद कुमार के खिलाफ मोरचा खोल ही दिया. अधिकारी नाम प्रेषित आवेदन में कहा कि अभी कभार विद्यालय आने वाले एचएम तो हप्ता हप्ता भर भी गायब रहते हैं. एचएम के ही देख रेख में ही परिसर में कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निर्माण लगभग ढाई वर्षों से चल रहा है. इस मद में 30 लाख रुपये की निकासी भी की जा चुकी है. राशि के अनुपात में कार्य नहीं किया जा रहा है. छत की ढलाई चार माह पूर्व में की गयी है तत्पश्चात 40 बोरा सीमेंट, एक ट्रक गिट्टी, एक ट्रल बालू, तीन बंडल छड़, निर्माण स्थल पर ही पड़ा हुआ है. मुख्य रूप से समर्पित आवेदन में सात सूत्री शिकायत का अंबार लगा दिया गया है. अध्यक्ष व सचिव एचएम के लापरवाह क्रिया कलाप से आजिज होकर वरीय पदाधिकारी से अविलंब कार्रवाई करने को गुहार में लगायी है. साथ ही यह भी कहा है कि इनके कार्यकाल में शिक्षा समिति के दो बैठकें ही महज हो पायी है. उससे भी उपस्थित रहने के बाद भी हस्ताक्षर नहीं करते. एचएम के विरुद्ध स्कूल परिवार के सभी सदस्य अविलंब कार्रवाई क ी मांग वरीय अधिकारी से की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन