उद्घाटन मैच में बल्लहपुर टीम विजयी
हसनपुर. प्रखंड के बल्लहपुर गांव में जनशक्ति युवा क्रिकेट क्लब की ओर से बीस बीस ओवर क्रिकेट टूर्नामेंंट का उद्घाटन भाजपा नेता अर्जुन प्रसाद यादव ने किया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं के विकास के लिए इस तरह का आयोजन जरूरी होता है. युवाओं के विकास के लिए […]
हसनपुर. प्रखंड के बल्लहपुर गांव में जनशक्ति युवा क्रिकेट क्लब की ओर से बीस बीस ओवर क्रिकेट टूर्नामेंंट का उद्घाटन भाजपा नेता अर्जुन प्रसाद यादव ने किया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं के विकास के लिए इस तरह का आयोजन जरूरी होता है. युवाओं के विकास के लिए इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन बराबर करायें जिसमें उनका सहयोग रहेगा. उद्घाटन मैच बल्ल्हपुर बनाम भटवन के बीच खेला गया. इसमें बल्लहपुर की टीम छह विकेट से विजयी हुआ. मैन ऑफ द मैच का खिताब गोविन्द कुमार को दिया गया. मौके पर ब्रह्म यादव, रामचंद्र यादव, रामनारायण यादव, हरिहर यादव, सतो यादव, दिनेश यादव, अमित कुमार, बबलू कुमार, सौरव कुमार, सुशील कुमार, प्रवीण कुमार, बलवीर पासवान आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










