मुसरीघरारी की टीम 48 रनों से विजयी

Updated:
विज्ञापन

मोहिउद्दीननगर. प्रखंडाधीन उच्च विद्यालय बोचहा के मैदान में खेले जा रहे स्वर्गीय वीरेन्द्र प्रसाद सिंह स्मृति कप क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता के अंतर्गत शुक्रवार को मुसरीघरारी व पतसिया के साथ मैच खेला गया़ पतसिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला किया़ निर्धारित 16 ओवर के मैंच में जब मुसरीघरारी की टीम बल्लेबाजी […]

विज्ञापन

मोहिउद्दीननगर. प्रखंडाधीन उच्च विद्यालय बोचहा के मैदान में खेले जा रहे स्वर्गीय वीरेन्द्र प्रसाद सिंह स्मृति कप क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता के अंतर्गत शुक्रवार को मुसरीघरारी व पतसिया के साथ मैच खेला गया़ पतसिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला किया़ निर्धारित 16 ओवर के मैंच में जब मुसरीघरारी की टीम बल्लेबाजी करने के लिए मैदान उतरी तो 7 विकेट के नुकसान पर 114 रन बना सकी़ जिसमें ब्रजेश ने 26 गेंदोें का सामना करते दौ चौके और 4 छक्के आतिशीबल्लेबाजी करते हुए 44 रनों की नायाब पाली खेली़ पतसिया की ओर से सचिन ने 4 ओवर में सिर्फ 8 रन देकर बहुमूल्य 2 विकेट प्राप्त किये़ पतसिया की टीम जब बल्लेबाजी करने के लिए जब मैदान में उतरी तो बल्लेबाजों के गैरजिम्मेदराना बल्लेबाजी के कारण 13 ओवर में 66 रनों पर ताश के पत्तों की तरह बिखरकर ऑल आउट की गयी़ मुसरीघरारी के अजय कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में सिर्फ 6 रन देकर पतसिया के 4 बल्लेबाजों को आउट किया़ इस प्रकार मुसरीघरारी ने पतसिया को 48 रनों से हराकर प्रतियोगिता दूसरे में जगह बनायी़ अजय कुमार को उत्कृष्ट गेंदबाजी के लिए मैन-ऑफ-द-मैच से नवाजा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन