कुशवाहा समाज की बैठक आयोजित
उजियारपुर. प्रखंड के उजियारपुर मिडिल स्कूल परिसर में गुरुवार को कुशवाहा राजनीतिक चेतना मंच की बैठक सरयुग सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें 19 अप्रैल को जिला स्तरीय सम्मेलन में भाग लेने की अपील की गई. मौके पर मौजूद पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी ने कहा कि कुशवाहा वर्ग अपनी राजनीतिक चेतना को जगाने में कमजोर […]
उजियारपुर. प्रखंड के उजियारपुर मिडिल स्कूल परिसर में गुरुवार को कुशवाहा राजनीतिक चेतना मंच की बैठक सरयुग सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें 19 अप्रैल को जिला स्तरीय सम्मेलन में भाग लेने की अपील की गई. मौके पर मौजूद पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी ने कहा कि कुशवाहा वर्ग अपनी राजनीतिक चेतना को जगाने में कमजोर रहने के कारण इसका विकास की गति तेजी से नहीं हो रही है. इसी उदेश्य से लोगों में जागृति लाने हेतु जगह-जगह बैठक कर एकजुट किया जा रहा है. ताकि यह समाज अपने उत्थान का मार्ग स्वयं तय करने में सक्षम हो सके. मौके पर बैठक के संयोजक सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, रामसागर महतो, सुमित्रा देवी, ममता कुमारी, राजेश्वर महतो आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










