तीन गोल दाग कर सीवान पहुंचा सेमीफाइनल में

Updated:
विज्ञापन

विद्यापतिनगर. महिला फूटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन सीवान ने मुजफ्फरपुर महिला टीम को तीन गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया़ टूर्नामेंट विद्यापति प्लस टू विद्यालय के मैदान में खेला जा रहा है़ खेल प्रारंभ होने के पहले हाफ में सीवान ने एक गोल कर मुजफ्फरपुर पर अपना दबदबा बनाये रखा़ फलस्वरुप दूसरे हाफ […]

विज्ञापन

विद्यापतिनगर. महिला फूटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन सीवान ने मुजफ्फरपुर महिला टीम को तीन गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया़ टूर्नामेंट विद्यापति प्लस टू विद्यालय के मैदान में खेला जा रहा है़ खेल प्रारंभ होने के पहले हाफ में सीवान ने एक गोल कर मुजफ्फरपुर पर अपना दबदबा बनाये रखा़ फलस्वरुप दूसरे हाफ में उत्साह से भरी सीवान टीम के गोल दागने का सिलसिला जारी रहा़ दूसरे हाफ में दो गोल और जोड़कर सीवान ने कुल तीन शून्य से मुजफ्फरपुर महिला टीम को पराजित कर दिया़ इसी के साथ सीवान की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर गयी है़ मंगलवार को पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाना है़ मुकाबला रविवार को जीती टीम बेतिया व सीवान के बीच होगा़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन