कुशवाहा राजनैतिक चेतना सम्मेलन को ले हुई बैठक

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 10समस्तीपुर. स्थानीय लोहिया आश्रम में सोमवार को कुशवाहा राजनैतिक चेतना मंच के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता कौशल सिंह कुशवाहा ने की. इसमें आगामी 19 अप्रैल को नगर भवन में प्रस्तावित कुशवाहा राजनैतिक चेतना सम्मेलन की सफलता को लेकर विचार विमर्श किया गया. समस्तीपुर प्रखंड से अधिक भागीदारी पर जोर रहा. संबोधित […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 10समस्तीपुर. स्थानीय लोहिया आश्रम में सोमवार को कुशवाहा राजनैतिक चेतना मंच के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता कौशल सिंह कुशवाहा ने की. इसमें आगामी 19 अप्रैल को नगर भवन में प्रस्तावित कुशवाहा राजनैतिक चेतना सम्मेलन की सफलता को लेकर विचार विमर्श किया गया. समस्तीपुर प्रखंड से अधिक भागीदारी पर जोर रहा. संबोधित करते हुए जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी ने कहा कि प्रखंडों के भ्रमण कार्यक्रम में सम्मेलन की सफलता के लिए कुशवाहों में काफी उत्साह दिखा है. यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा. इस सम्मेलन में कई दिग्गज राजनेता हिस्सा लेंगे. बैठक में राम सागर महतो, जय कांत महतो, अर्चना देवी, रमन महतो, अमरजीत सिंह, शिव शंकर सिंह, राजेश कुमार, गणेशी महतो, मदन सिंह, अवनीश कुमार, डॉ नरेंद्र सिंह, रामचंद्र सिंह, राजा राम महतो, रणधीर कुमार, लालदेव महतो, धर्मदेव सिंह कुशवाहा, भीम सिंह कुशवाहा, सुमित्रा देवी, सुरेंद्र कुमार, केसरी मेहता, तारा चंद मेहता आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन