खानपुर नजारत का कार्य चल रहा समस्तीपुर में

Updated:
विज्ञापन

खानपुर. दो माह बाद भी खानपुर प्रखंड कार्यालय के नजारत में कर्मचारी का पदस्थापन नहीं हो सका है. इसके कारण कर्मियों व पदाधिकारियों को खासी परेशानी का सामना करना प ड़ रहा है. जानकारी के अनुसार प्रखंड कार्यालय में कार्यरत कर्मी सीताराम नजारत का कार्य देखते थे. सात फरवरी को उनका स्थानांतरण समस्तीपुर नजारत में […]

विज्ञापन

खानपुर. दो माह बाद भी खानपुर प्रखंड कार्यालय के नजारत में कर्मचारी का पदस्थापन नहीं हो सका है. इसके कारण कर्मियों व पदाधिकारियों को खासी परेशानी का सामना करना प ड़ रहा है. जानकारी के अनुसार प्रखंड कार्यालय में कार्यरत कर्मी सीताराम नजारत का कार्य देखते थे. सात फरवरी को उनका स्थानांतरण समस्तीपुर नजारत में कर दिया गया. लेकिन दो माह बाद भी प्रखंड कार्यालय में रिक्त हुये पद पर किसी को पदस्थापित नहीं किया गया. हद तो यह है उक्त कर्मी के द्वारा अभी भी प्रखंड के नजारत संबंधी सभी कार्य समस्तीपुर से ही संचालित किया जा रहा है. जनप्रतिनिधियों ने इस पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि आखिर किन परिस्थितियों में प्रखंड का कार्य समस्तीपुर से संचालित हो रहा है. इधर, उपप्रमुख हेमंत सिंह, मुखिया शिवनारायण राय, पंसस मो. नसीम ने नजारत में वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांंग की है. इस बाबत पूछे जाने पर बीडीओ गौरी कुमारी ने बताया कि इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गयी है. वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा गया है फिलहाल समस्तीपुर नजारत से ही यहां का काम चल रहा है. शीघ्र ही इसकी व्यवस्था कर ली जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन