दूध उत्पादक किसानों को मिले उचित न्याय

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 9समस्तीपुर. मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ व इसके अधीनस्थ केंद्रों पर सहयोग समितियों एवं दूध उत्पादन किसानों के साथ जिस तरह से लूट खसोट किया जा रहा है वह उचित नहीं है. उक्त बातें पकाही समिति के अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने कही. उन्होंने कहा कि 17 सूत्री मांगों को तत्काल स्वीकार करते […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 9समस्तीपुर. मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ व इसके अधीनस्थ केंद्रों पर सहयोग समितियों एवं दूध उत्पादन किसानों के साथ जिस तरह से लूट खसोट किया जा रहा है वह उचित नहीं है. उक्त बातें पकाही समिति के अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने कही. उन्होंने कहा कि 17 सूत्री मांगों को तत्काल स्वीकार करते हुए सरकार के द्वारा न्याय उचित कदम उठाया जाये, इसके लिए 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री व सचिव से मिलकर अपनी बातें रखा है. अगर सरकार के द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जाता है तो समिति के नेतृत्व में दूध उत्पादक किसान 31 मार्च को डीएम कार्यालय के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन को मजबूर होंगे. शाहपुर कराई सहयोग समिति के सचिव अखिलेश कुमार प्रसाद, बंधु महतो व बैद्यनाथ सिंह ने बताया कि गाय के दूध का न्यूनतम खरीद का मानक एसएनएफ 7.5 फीसदी है और फैट 2.5 फीसदी रखा जाये. साथ ही चल रहे जुर्माने को अविलंब बंद किया जाये. मौके पर चकहबीब के दुग्ध उत्पादक शशिकांत झा, पतौलिया के रामदेव वर्मा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन