राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति में छात्राओं ने लहराया परचम

Updated:
विज्ञापन

फोटो नाम से भेजे जाने की संभावना समस्तीपुर. सरायरंजन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाटबसेपुर के पांच छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2014-15 में उत्तीर्ण होकर अपने प्रतिभा का परचम लहराया है. इस विद्यालय के अष्टम वर्ग में पढ़ रहे कोमल कुमारी, विभा कुमारी, अजय कुमार राम,राहुल कुमार शर्मा व अजय […]

विज्ञापन

फोटो नाम से भेजे जाने की संभावना समस्तीपुर. सरायरंजन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाटबसेपुर के पांच छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2014-15 में उत्तीर्ण होकर अपने प्रतिभा का परचम लहराया है. इस विद्यालय के अष्टम वर्ग में पढ़ रहे कोमल कुमारी, विभा कुमारी, अजय कुमार राम,राहुल कुमार शर्मा व अजय कुमार शामिल है. राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् की ओर से आहूत इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है. विदित हो कि इस विद्यालय के दो छात्रों ने सत्र 13- 14 में सफलता मिली थी. सभी सफल छात्र छात्राओं की प्रतिमाह छात्रवृत्ति की राशि सीधे खाते में भेजी जायेगी. वहीं सफलता को लेकर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव अनंत कुमार राय नें कहा की विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के समर्पण व शिक्षार्थियों के कठिन परिश्रम से ही यह सफलता प्राप्त हुई है. वहीं विद्यालय की ओर से सभी सफल छात्र छात्राओं को बिहार दिवस पर सम्मानित किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन