पुण्य तिथि पर याद किये गये श्रमिक नेता

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. रामेश्वर जूट मिल के मजदूर कॉलोनी में श्रमिक नेता स्व. पृथ्वी राज चौहान की 16 वी पुण्य तिथि मनायी गयी. इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. अध्यक्षता अमरनाथ सिंह ने की. संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा की इस बार यह तिथि संकल्प दिवस के रूप में मनायी जा रही है. […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. रामेश्वर जूट मिल के मजदूर कॉलोनी में श्रमिक नेता स्व. पृथ्वी राज चौहान की 16 वी पुण्य तिथि मनायी गयी. इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. अध्यक्षता अमरनाथ सिंह ने की. संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा की इस बार यह तिथि संकल्प दिवस के रूप में मनायी जा रही है. वहीं 2010 से अब तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ग्रेच्यूटी की राशि नहीं मिलने पर प्रबंधन को आड़े हाथों लिया गया. कर्मचारियों की स्थायीकरण की सूची नहीं प्रकाशित करने पर आगामी 12 फरवरी से धरना व प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया. माकै पर विनोद नाथ झा, सीएस दुबे, भोला राय, विवेका नंद राय, मो.नौशाद आलम, राम बालक पासवान, केडी राय आदि ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन