ट्रेन से गिरकर युवती की मौत, स्टेशन के पास मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर, AI Generated

Samastipur News: वैनी थाना क्षेत्र के खुदीराम बोस रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर मधुबनी की युवती अंजली कुमारी की मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है. जानिए खबर विस्तार से...

विज्ञापन

समस्तीपुर के पूसा से सुभाष चंद्र कुमार की रिपोर्ट

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र स्थित खुदीराम बोस रेलवे स्टेशन के समीप एक युवती की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया.

मधुबनी जिले की रहने वाली थी युवती

मृतका की पहचान मधुबनी जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के रखवाली गांव निवासी अंजली कुमारी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह ट्रेन से यात्रा कर रही थी, तभी खुदीराम बोस स्टेशन के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से गिर गई. हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

साथ मौजूद युवक से पूछताछ

पूसा थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि मृतका के साथ मधुबनी जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के हरि वार्ड संख्या-9 निवासी बैजू मंडल का पुत्र राहुल कुमार भी मौजूद था. पुलिस युवक से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि युवती ट्रेन से कैसे गिरी.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन