भाजपा नेता रामबाबू राय को श्रद्धांजलि: दिग्गजों ने किया नमन, दो मिनट का मौन रख दी भावभीनी विदाई

Updated:
विज्ञापन

श्रद्धांजलि अर्पित करते लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उजियारपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता रामबाबू राय की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

Ujiarpur Bjp Leader: प्रखंड के विरनामा तुला पंचायत निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता रामबाबू राय की याद में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.

विज्ञापन

पार्टी और समाज के लिए अपूर्णीय क्षति

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित वक्ताओं ने दिवंगत नेता के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया:

  • अविस्मरणीय योगदान: वक्ताओं ने कहा कि पार्टी के संगठन विस्तार और समाज सेवा में रामबाबू राय का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा.
  • सरल और समर्पित व्यक्तित्व: उनका असामयिक निधन पार्टी और सामाजिक क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है. उनके सरल व्यवहार और समर्पित व्यक्तित्व को लोग लंबे समय तक याद रखेंगे.
  • परिजन को भरोसा: भाजपा नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन घड़ी में हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया.

श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी दिग्गजों की भीड़

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शशिधर झा, सामंत कुमार चौधरी, विधान पार्षद तरुण कुमार, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र पासवान, स्थानीय विधायक आलोक कुमार मेहता, भाजपा नेता कमलाकांत राय, चन्दन कुमार मिश्रा, शिव कुमार सिंह, रूमान अहमद साबरी, शिवम कुमार, मदन पांडेय, मनोज पांडेय, मुन्ना झा, राजेश कुमार यादव, शैलेन्द्र राय और पूर्व प्रमुख रिंकी कुमारी सहित सैकड़ों ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: सरस्वती शिशु मंदिर में नशा मुक्ति कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने ली व्यसनमुक्त भारत की राष्ट्रीय प्रतिज्ञा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन