Samastipur Child Murder: पारिवारिक विवाद में 5 साल की बच्ची को जहर देकर मारा, नदी तट पर दफनाया शव

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Samastipur Child Murder: हसनपुर में पारिवारिक विवाद के कारण 5 साल की बच्ची को जहर देकर मारने और शव नदी तट पर छिपाने का मामला सामने आया है. मां के आवेदन पर पुलिस करेह नदी किनारे शव की तलाश और मामले की जांच कर रही है. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

समस्तीपुर के हसनपुर से कृष्णमुरारी की रिपोर्ट

Samastipur Child Murder: पारिवारिक विवाद के चलते एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची को जहर देकर मार डालने और उसके शव को नदी के तट पर दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस खौफनाक वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मृत बच्ची की पहचान रितिका के रूप में हुई है. इस संबंध में बच्ची की मां पूजा देवी ने हसनपुर थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

करेह नदी के तट पर शव की तलाश

मां के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हसनपुर और सिंघिया थाने की पुलिस संयुक्त रूप से करेह नदी के तट पर पहुंची है. पुलिस की टीम नदी किनारे मिट्टी में दफनाए गए शव को ढूंढने के लिए लगातार तलाशी अभियान चला रही है. मृत बच्ची की मां पूजा देवी भी अपनी कलेजे के टुकड़े के शव को खोजने के लिए पुलिस टीम के साथ नदी तट पर मौजूद है.

गोतनी और ससुराल वालों पर हत्या का शक

पीड़ित मां पूजा देवी ने अपनी गोतनी और ससुराल के अन्य सदस्यों पर बेटी को जहर देकर मार डालने का सीधा आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार, परिवार में लंबे समय से कलह चल रही थी. विवाद इतना बढ़ा कि ससुराल वालों ने पूजा को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया था, जिसके बाद वह अपने मायके फुलहारा चली गई थी. इसी बीच पीछे से इस वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन