भीषण गर्मी के कारण कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद, DM ने जारी किया आदेश

Updated:
विज्ञापन

गर्मी के कारण कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

Saharsa News: सहरसा में लगातार बढ़ती गर्मी और तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. डीएम ने कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को 27 जून तक बंद रखने का आदेश जारी किया है.

विज्ञापन

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट

Saharsa News: जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां 27 जून तक स्थगित कर दी हैं. जिला दंडाधिकारी दीपेश कुमार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है. आदेश 23 जून से 27 जून तक प्रभावी रहेगा.

कक्षा 8 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में प्री-स्कूल से लेकर कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियां 27 जून तक पूरी तरह बंद रहेंगी. यह आदेश जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा.

“भरत तिवारी अमर रहे…”, नारे और पोस्टर के साथ सीतामढ़ी की सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज.

आंगनबाड़ी और कोचिंग संस्थानों पर भी लागू होगा आदेश

डीएम के आदेश के तहत प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों में भी कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों को स्थगित कर दिया गया है. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए सभी संस्थानों को आदेश का पालन करना अनिवार्य होगा.

इसे भी पढ़ें: लखीसराय में ‘सॉल्वर गैंग’ का भंडाफोड़, मेडिकल कॉलेजों के छात्र दूसरे की जगह दे रहे थे परीक्षा

Saharsa News: कक्षा 8 से ऊपर की पढ़ाई 11 बजे तक

जिला प्रशासन ने कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाओं के संचालन की अनुमति दी है, लेकिन इन कक्षाओं का संचालन केवल पूर्वाह्न 11 बजे तक ही किया जा सकेगा. इसके बाद किसी भी स्थिति में शैक्षणिक गतिविधियां संचालित नहीं होंगी.

बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए लिया गया फैसला

जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने अपने आदेश में कहा है कि जिले में अत्यधिक गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है. ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. जिला प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थानों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़ें: NEET Re-exam में असली उम्मीदवारों की जगह बैठे सॉल्वर, लखीसराय से 9 गिरफ्तार, यहां के मेडिकल छात्र पकड़े गए

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन