मिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Updated:
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

Khagaria Accident News: खगड़िया के गोगरी में तेज रफ्तार मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

विज्ञापन

गोगरी (खगड़िया) के रणवीर झा की रिपोर्ट

Khagaria Accident News: खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत महेशखूंट थाना क्षेत्र के पकरैल गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान पकरैल निवासी मुकेश कुमार साह के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

घर के पास हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार मिट्टी लदा ट्रैक्टर पकरैल के विद्यार्थी टोला से गुजर रहा था. इसी दौरान घर के समीप मौजूद अमित कुमार ट्रैक्टर की चपेट में आ गया. हादसा इतना भीषण था कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना के बाद आसपास के लोग और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए. हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

“भरत तिवारी अमर रहे…”, नारे और पोस्टर के साथ सीतामढ़ी की सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज.

ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया. ग्रामीणों का आरोप है कि चालक नशे की हालत में था. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.

घटना की सूचना मिलते ही महेशखूंट थाना और डायल 112 की टीम को जानकारी दी गई. सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और चालक को अपने कब्जे में लिया.

इसे भी पढ़ें: NEET Re-exam में असली उम्मीदवारों की जगह बैठे सॉल्वर, लखीसराय से 9 गिरफ्तार, यहां के मेडिकल छात्र पकड़े गए

युवक की मौत से गांव में पसरा मातम

अमित कुमार की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं गांव में भी शोक का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: लखीसराय में ‘सॉल्वर गैंग’ का भंडाफोड़, मेडिकल कॉलेजों के छात्र दूसरे की जगह दे रहे थे परीक्षा

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन