समस्तीपुर में गिट्टी बालू व्यवसायी सोनू सिंह को मारी गोली, हालत नाजुक, हायर सेंटर रेफर

Edited by SUMIT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर में गिट्टी बालू व्यवसायी सोनू सिंह को मारी गोली, हालत नाजुक, हायर सेंटर रेफर

Samastipur Crime News: समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम में गिट्टी-बालू व्यवसायी सोनू सिंह को अपराधियों ने पीठ पीछे से गोली मार दी. गंभीर हालत में उन्हें सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

Samastipur Crime News: समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. सोमवार की शाम कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशन के समीप स्थित गिट्टी मंडी में हथियारबंद बदमाशों ने एक बालू-गिट्टी व्यवसायी को निशाना बनाते हुए सरेआम गोली मार दी. इस अचानक हुई फायरिंग से पूरी मंडी और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों और दोस्तों की मदद से खून से लथपथ व्यवसायी को आनन-फानन में समस्तीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी अत्यंत नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर (पटना) रेफर कर दिया है.

दोस्तों के साथ खेल रहे थे ताश, पीछे से आकर मारी गोली

जख्मी व्यवसायी की पहचान कर्पूरीग्राम (वार्ड संख्या 7) निवासी स्वर्गीय धीरेंद्र प्रसाद सिंह के 40 वर्षीय पुत्र सोनू सिंह के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की शाम सोनू सिंह गिट्टी मंडी परिसर में अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठकर ताश खेल रहे थे. इसी दौरान एक अज्ञात हथियारबंद बदमाश पीछे से दबे पांव आया और बिना कुछ कहे सोनू सिंह को लक्ष्य कर गोली दाग दी. गोली लगते ही सोनू सिंह जमीन पर गिर पड़े, जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से बड़ी आसानी से फरार हो गया.

मौके पर पहुंचे एएसपी संजय पांडेय, जांच में जुटी पुलिस की कई टीमें

सरेआम व्यवसायी को गोली मारे जाने की खबर मिलते ही समस्तीपुर के एएसपी (ASP) संजय पांडेय भारी पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस ने मौके पर मौजूद चश्मदीदों और सोनू सिंह के दोस्तों से पूछताछ की है. फिलहाल घटना के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है कि यह हमला किसी पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या रंगदारी को लेकर किया गया है.एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि पुलिस गिट्टी मंडी और रेलवे स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

समस्तीपुर से अंकुर कुमार रिपोर्ट

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन