निजी स्कूलों में हो नियमों का पालन : आइसा
फोटो संख्या : 5समस्तीपुर. ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की बीआरबी कॉलेज की शाखा ने चार सूत्री मांगों को लेकर डीइओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया. इससे पूर्व कॉलेज परिसर में छात्र गोलबंद होकर जुलूस की शक्ल में मोहनपुर रोड होते हुए अन्य कई मार्गों से गुजरते हुए डीइओ कार्यालय परिसर पहुंचे. जुलूस में छात्र नारे […]
फोटो संख्या : 5समस्तीपुर. ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की बीआरबी कॉलेज की शाखा ने चार सूत्री मांगों को लेकर डीइओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया. इससे पूर्व कॉलेज परिसर में छात्र गोलबंद होकर जुलूस की शक्ल में मोहनपुर रोड होते हुए अन्य कई मार्गों से गुजरते हुए डीइओ कार्यालय परिसर पहुंचे. जुलूस में छात्र नारे भी लगा रहे थे. डीइओ कार्यालय को घेर छात्र प्रदर्शन करते हुए धरना पर बैठ गये. सभा की अध्यक्षता करते हुए आइसा सह संयोजक सुनील कुमार ने कहा कि शिक्षा के अधिकार कानून की पालन जिले के प्राइवेट स्कूलों में कराने की मांग की. सभी सरकारी विद्यालयों में नामांकन के 15 दिनों के अंदर पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराने, साइकिल, छात्रावृत्ति समेत विभिन्न योजनाओं में हो रही धांधली की उच्च स्तरीय जांच कराने, लाभुकों को लाभ देने, विद्यालयों में छात्र शिक्षक अनुपात में शिक्षकों की बहाली कराने समेत अन्य मांगे शामिल थी. अंत में प्रतिनिधिमंडल ने डीइओ से भेंट कर अपनी मांगों को रखा. मौके पर गंगा प्रसाद पासवान, मो. इकबाल, मो. फैज, विवेक कुमार, प्रीति कुमारी, साक्षी कुमारी, पवन कुमार, संतोष कुमार, दीपक प्रसाद, विवेक कुमार मिश्रा, सुजीत कुमार, सावन कुमार, राजू कुमार आदि ने भी संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










