यूरिया की किल्लत ने बढ़ायी किसानों की परेशानी
मोरवा. प्रखंड क्षेत्र में यूरिया की किल्लत हो गयी है. इसके कारण किसानों को फसलों को बचाने में परेशानी हो रही है. फल आने के वक्त यूरिया की कमी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरने पर तुला हुआ है. किसान इसके लिए मारे मारे फिर रहे हैं. गेहूं का सीजन सिर पर सवार है […]
मोरवा. प्रखंड क्षेत्र में यूरिया की किल्लत हो गयी है. इसके कारण किसानों को फसलों को बचाने में परेशानी हो रही है. फल आने के वक्त यूरिया की कमी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरने पर तुला हुआ है. किसान इसके लिए मारे मारे फिर रहे हैं. गेहूं का सीजन सिर पर सवार है और यूरिया मार्केट से गायब है. दुकानदार बताते हैं कि आवंटन नहीं मिलने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. संपर्क करने पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी लोकनाथ ठाकुर ने बताया है कि यूरिया कमी की शिकायत मिल रही है. जिला पदाधिकारी से इस संबंध में बात कर इस समस्या को दूर करने के प्रयास किये जायेंगे. इधर किसानों की बेचैनी बढ़ती जा रही है. किसानों का कहना है कि अगर इस समय यूरिया नहीं मिला तो किसानों के फसल पर बुरा प्रभाव पड़ेगा. इनकी पूंजी डूब जायेगी. जिले के तमाम खाद के दुकानों पर किसानों की भारी भीड़ देखी जा रही है लेकिन माल नहीं मिलने से उनके चेहरे पर मायूसी बढ़ती ही जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










