निषाद समाज एकजुट हो : सहनी

Updated:
विज्ञापन

रोसड़ा. सहनी समाज कल्याण संस्था की ओर से निषाद समाज जागरण अभियान रथ रविवार को रोसड़ा स्थित सिनेमा चौक पहुंची. स्थानीय निषादों ने रथ का भव्य स्वागत किया. रथ पर सवार वैद्यनाथ सहनी, ब्रह्मदेव सहनी, रामनाथ सहनी, विंदेश्वर सहनी, सुरेश मुखिया व गणेश राज ने संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए कहा कि हमे अपने […]

विज्ञापन

रोसड़ा. सहनी समाज कल्याण संस्था की ओर से निषाद समाज जागरण अभियान रथ रविवार को रोसड़ा स्थित सिनेमा चौक पहुंची. स्थानीय निषादों ने रथ का भव्य स्वागत किया. रथ पर सवार वैद्यनाथ सहनी, ब्रह्मदेव सहनी, रामनाथ सहनी, विंदेश्वर सहनी, सुरेश मुखिया व गणेश राज ने संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए कहा कि हमे अपने हक की लड़ाई लड़नी है. आबादी के अनुरुप विधानसभा व लोकसभा में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है. निषाद समाज एकजुट होकर अपने समाज को राष्ट्रीय स्तर पर एक नयी पहचान दे. मौके पर भाजपा मत्स्यजीवी मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सहनी मुन्ना, वार्ड पार्षद सुरेश सहनी, देवा सहनी, राजेंद्र सहनी, बबलू सहनी आदि मौजूद थे.डीआइजी ने दिया प्रशस्ति पत्ररोसड़ा. पुलिस उप महानिरीक्षक अनवर हुसैन ने रोसड़ा थाना के पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष व उनके टीम को अच्छे कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर हौसला अफजाई की. उन्होंने कहा कि अपहरण मामले में थानाध्यक्ष नरेश पासवान व उनकी टीम ने पूरी लगन व तत्परता के साथ वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान करते हुए मात्र 10 घंटे के अंदर अपहृत को बरामद कर आम लोगों में पुलिस की नयी कार्यशैली की पहचान दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन