नशा से दूर होने पर ही समाज का होगा कल्याण : प्रदेश अध्यक्ष
फोटो संख्या : 7 व 8ताजपुर. स्थानीय उच्च विद्यालय के मैदान में रविवार को अखिल भारतीय रविदासीया धर्म संगठन के तत्वावधान में रविदास एकता महा सम्मेलन का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ब्रजनंदन राम ने की. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबाधित करते हुए रविदासिया धर्म संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन राम ने कहा […]
फोटो संख्या : 7 व 8ताजपुर. स्थानीय उच्च विद्यालय के मैदान में रविवार को अखिल भारतीय रविदासीया धर्म संगठन के तत्वावधान में रविदास एकता महा सम्मेलन का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ब्रजनंदन राम ने की. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबाधित करते हुए रविदासिया धर्म संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन राम ने कहा कि जब तक लोग नशापान से दूर नहीं होंगे तब तक रविदास समाज का कल्याण नहीं हो सकता. इसलिए समाज के निम्न तबके के लोगों को नशा से दूर होना अति आवश्यक है. यह संगठन किसी धर्म व्यक्ति समुदाय के विरुद्ध नहीं है. मानव कल्याण के लिये इसे बनाया गया है. कार्यक्रम को प्रदेश सचिव दीपक कुमार, प्रदेश सदस्य रूबैल रविदास, जिलाध्यक्ष लक्ष्मी दास, राजेश कुमार, शुक्ला राम, प्रखंड प्रमुख मेहरूना देवी, मुखिया धनिक लाल राम, प्रखंड सचिव राम शोभित राम, शिव कुमार राम, कमलेश राम आदि ने भी रविदास के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताये रास्ते पर चलने की अपील की. कार्यक्रम का संचालन विश्वनाथ राम ने किया. स्वागत अशर्फी राम एवं धन्यवाद ज्ञापन अजय कुमार राम ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










