Samastipur : ग्रामीण कार्य प्रमंडल समस्तीपुर की 456 ग्रामीण सड़कों में 23 बनकर तैयार
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 12 Sep 2025 5:08 PM
जिले में ग्रामीण कार्य सड़कों की स्थिति लगातार सुधर रही है. सिर्फ ग्रामीण कार्य प्रमंडल समस्तीपुर में वित्तीय वर्ष 2022 से 2025 तक 456 ग्रामीण सड़कों की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है.
– 98 ग्रामीणों सड़कों का कार्य प्रगति पर समस्तीपुर . जिले में ग्रामीण कार्य सड़कों की स्थिति लगातार सुधर रही है. सिर्फ ग्रामीण कार्य प्रमंडल समस्तीपुर में वित्तीय वर्ष 2022 से 2025 तक 456 ग्रामीण सड़कों की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है. इसमें से 23 बनकर तैयार है. 98 का कार्य प्रगति पर है. दो सड़कें ड्रॉप हो गयी है. सात सड़कें टेंडर की प्रक्रिया में है. इसमें 362 सड़कें ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के तहत चयनित है. इस योजना से वित्तीय वर्ष 2024-25 में सामान्य कोटि से 308 सड़कें और अनुसूचित जाति कोटि से 54 सड़कें चयनित की गयी. इसमें से 36 ग्रामीण सड़कों का कार्य प्रगति पर है. 151 एग्रीमेंट की प्रक्रिया में है. वहीं 142 टेंडर की प्रक्रिया में है. दूसरी ओर वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना थ्री ब्रिज से 10 ग्रामीण सड़कों की प्रशासनिक स्वीकृति मिली. इसमें से चार बनकर तैयार है. तीन का कार्य प्रगति पर है. तीन एग्रीमेंट की प्रक्रिया में है. वित्तीय 2019-20 में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से तीन सड़कों की प्रशासनिक स्वीकृति मिली. इसमें से एक बनकर तैयार है.एक सड़क ड्रॉप हो गयी है. वहीं इसी योजना से वित्तीय वर्ष 2020-21 में तीन सड़कें ली गयी. इसमें एक बनकर तैयार है. एक निर्माणाधीन है. एक सड़क ड्रॉप हो गयी है. वित्तीय वर्ष 2023-24 में मुख्यमंत्री एनडीबी ब्रिक्स योजना से दस ग्रामीण सड़कों की प्रशासनिक स्वीकृति मिली. इसमें एक बनकर तैयार है. नौ सड़क निर्माणाधीन है. मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना से वित्तीय वर्ष 2023-24 में नौ संपर्क सड़कों की प्रशासनिक स्वीकृति मिली. इसमें से सात बनकर तैयार है. दो का कार्य प्रगति पर है. वित्तीय वर्ष 2023-24 में मुख्यमंत्री ग्रामीण संपर्क सड़क अवशेष सामान्य से 16 सड़कों की प्रशासनिक स्वीकृति मिली. इसमें से नौ सड़कों का कार्य प्रगति पर है. सात रिटेंडर की प्रक्रिया में है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री ग्रामीण संपर्क योजना अवशेष अनुसूचित जाति से 26 सड़कों की प्रशासनिक स्वीकृति मिली. सभी सड़कें रिटेंडर की प्रक्रिया में है. एमआर न्यू से वित्तीय वर्ष 2022-23 में तीन सड़कों की प्रशासनिक स्वीकृति मिली. इसमें सभी तीनों सड़कें बन चुकी है. इसी योजना से वित्तीय वर्ष 2023-24 में नौ सड़कों की प्रशासनिक स्वीकृति मिली. इसमें छह सड़कें बनकर तैयार है. तीन का कार्य प्रगति पर है. वहीं वित्तीय वर्ष 2024-25 में एक योजना की प्रशासनिक स्वीकृति मिली जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है. वित्तीय वर्ष 2019 से 2025 तक नाबार्ड ब्रिज से चार सड़कों की प्रशासनिक स्वीकृति मिली. इसमें से भी का कार्य प्रगति पर है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










