हीरोज टीम के आर्यन मैन ऑफ द मैच
समस्तीपुर. शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित साधना देवी विद्यापीठ में वार्षिक खेल महोत्सव के छठे दिन 6 वीं से 8वीं कक्षा के छात्रों ने बैडमिंटन व क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लिया. बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता टीम करण कौशल- सादाब, मिहीर पाहवा-आदर्श, अभिनव गिरि-निशात, अंकित-श्याम तथा गुलशन-नीतीश रहे. क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच हीरोज व सुपरकिंग […]
समस्तीपुर. शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित साधना देवी विद्यापीठ में वार्षिक खेल महोत्सव के छठे दिन 6 वीं से 8वीं कक्षा के छात्रों ने बैडमिंटन व क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लिया. बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता टीम करण कौशल- सादाब, मिहीर पाहवा-आदर्श, अभिनव गिरि-निशात, अंकित-श्याम तथा गुलशन-नीतीश रहे. क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच हीरोज व सुपरकिंग के बीच खेला गया. जिसमें हीरोज विजयी रहे. मैन ऑफ द मैच आर्यन रहे. दूसरे मैच पठान व राठौर टीम के बीच हुआ. जिसमें पठान की टीम विजयी रही. मैन ऑफ द मैच अफजल को दिया गया. तीसरा मैच एसडीवी किंग व एसडीवी ड्युक टीम के बीच हुआ. जिसमें एसडीवी ड्युक टीम विजयी रहे. मैन ऑफ द मैच फिरदौश को दिया गया. खेलों का आंखों देखा हाल अजहर शम्स व एहतेशाम ने सुनाया. निर्णायक में अंकित राज, नाशीर व आसीम सोहेल रहे. मौके पर प्राचार्या पुष्पा कुमारी, मीनाक्षी ठाकुर, साधना कुमारी, बीएन सिंह, संजीत सिंह, बीएम पाठक, पीसी चौधरी आदि मौजूद थे. संचालन कविता रानी व शबिस्तॉ बतून किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










