बच्चों को शोषण से बचाना सरकार की जिम्मेवारी

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 17समस्तीपुर. शहर के आदर्शनगर स्थित सिटी सेंट्रल स्कूल में बुधवार को मानवाधिकार और बच्चे विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. अखंड एकता के तत्वावधान में आयोजित सेमिनार की अध्यक्षता शिक्षाविद् सीके ठाकुर ने की. मौके पर नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी मलाला पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ. उद्घाटन करते हुए राजीव […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 17समस्तीपुर. शहर के आदर्शनगर स्थित सिटी सेंट्रल स्कूल में बुधवार को मानवाधिकार और बच्चे विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. अखंड एकता के तत्वावधान में आयोजित सेमिनार की अध्यक्षता शिक्षाविद् सीके ठाकुर ने की. मौके पर नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी मलाला पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ. उद्घाटन करते हुए राजीव गौतम ने कहा कि मानवाधिकार की बात जीवन में बाल अधिकार से आरंभ होती है. इसलिए मानवाधिकार के लिए सामाजिक और शैक्षणिक संगठनों को संयुक्त राष्ट्र बाल अधिकार सम्मेलन 1986 द्वारा अनुसंशित बच्चों के जीने का अधिकार विकास का अधिकार सुरक्षा का अधिकार और सहभागिता का अधिकार को परिवार और समाज में पहले लागू करना चाहिए. चूंकि मौलिक अधिकार बच्चों को भी प्राप्त हैं. संचालन करते हुए स्वयं सेवी संघ के जिला सचिव संजय कुमार बबलू ने कहा कि बच्चों का किसी प्रकार का शोषण से बचाव करना सरकार की जिम्मेदारी है. सेमिनार को प्राचार्य जीएन झा, अमित कुमार वर्मा, विजय सुमन, अशोक झा, संतोष कुमार शर्मा, कुणाल कुमार आदि ने संबोधित किया. इस अवसर पर काजल राज, स्वाति खुशी, प्रगति प्रिया, गुडि़या कुमारी, अन्नु प्रिया को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. धन्यवाद ज्ञापन वीनम कुमारी ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन