116 शिक्षक निभा रहे बीएलओ की अतिरिक्त जिम्मेवारी

Updated:
विज्ञापन

गैर शैक्षणिक जिम्मेवारी के निर्वहन से मूल कामकाज पर पड़ रहा प्रतिकूल प्रभावप्रतिनिधि, रोसड़ाशिक्षकों को बीएलओ की जिम्मेवारी सौंपे जाने को लेकर आये दिन विद्यालयों में पठन पाठन संबंधी कामकाज के निष्पादन में कठिनाई होती है़ भारत निर्वाचन आयोग के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के द्वारा प्रखंड में कार्यरत बीएलओ के विषयवार विवरणी की […]

विज्ञापन

गैर शैक्षणिक जिम्मेवारी के निर्वहन से मूल कामकाज पर पड़ रहा प्रतिकूल प्रभावप्रतिनिधि, रोसड़ाशिक्षकों को बीएलओ की जिम्मेवारी सौंपे जाने को लेकर आये दिन विद्यालयों में पठन पाठन संबंधी कामकाज के निष्पादन में कठिनाई होती है़ भारत निर्वाचन आयोग के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के द्वारा प्रखंड में कार्यरत बीएलओ के विषयवार विवरणी की मांग की गयी है. इसमें प्रखंड क्षेत्र के 116 शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य की अतिरिक्त जिम्मेवारी सौंपे जाने की जानकारी दी गयी है़ प्रखंड निर्वाचन कार्यालय द्वारा जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी को प्रेषित सूचना में 139 विस निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत रोसड़ा प्रखंड में कुल 120 मतदान केन्द्र हैं जिसके विरुद्घ वहां 120 बीएलओ की नियुक्ति की गयी है़ 120 में से 116 बीएलओ शिक्षक हैं इसके अलावे आंगनबाड़ी के 1 तथा 2 विकास मित्र को भी बीएलओ की जिम्मेवारी सौंपी गयी है़ मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्यभार से दबे बीएलओ बने शिक्षकों ने बताया कि गैर शैक्षणिक कार्य की अतिरिक्त जिम्मेवारी से मूल कामकाज पर इसका प्रतिकूल असर पड़ता है़ हालांकि सभी प्रखंडों में शिक्षकों को ही अधिकांश मतदान केंद्र पर बीएलओ की जिम्मेवारी सौंपी गयी है़ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 116 शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य में लगाने के पीछे प्रशासनिक मजबूरी यह है कि विभिन्न विभाग एवं प्रशाखा में कर्मियों की कमी है़ इसके विकल्प के रूप में शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य में लगाकर सरकारी कामकाज का निष्पादन किया जा रहा है़ बता दें कि प्रखंड में राजस्व एवं प्रशासनकर्मी, अभियंत्रण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग से किसी भी कर्मी को बीएलओ की जिम्मेवारी नहीं सौंपी गयी है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन