आंदोलित गृहरक्षकों ने निकाली भड़ास

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. अपनी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में सामूहिक अवकाश पर चल रहे जिले के गृहरक्षकों ने आंदोलन के तीसरे दिन बुधवार को जमकर भड़ास निकाली. आंदोलन को गति देते हुए गृहरक्षकों ने जिला समादेष्टा कार्यालय के निकट सभा की. जिसे संबोधित करते हुए वक्ताओं ने राज्य सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया. इतना […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. अपनी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में सामूहिक अवकाश पर चल रहे जिले के गृहरक्षकों ने आंदोलन के तीसरे दिन बुधवार को जमकर भड़ास निकाली. आंदोलन को गति देते हुए गृहरक्षकों ने जिला समादेष्टा कार्यालय के निकट सभा की. जिसे संबोधित करते हुए वक्ताओं ने राज्य सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया. इतना ही नहीं वक्ताओं ने स्पष्ट लहजे में कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती है इस तरह के आंदोलन को और आगे भी गति मिलती रहेगी. गृहरक्षकों ने आगामी 15 दिसंबर को पटना में प्रस्तावित विधानसभा घेराव में शिरकत करने पर जोर देते हुए आंदोलन की सफलता को लेकर एकजुट रहने का आहृवान भी किया. सभा को बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के अध्यक्ष कामेश्वर राय सचिव कैलाश कुमार झा, राम उद्गार सिंह, उप सचिव रामप्रीत राय आदि ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन