Samastipur News:जमस के अंचल सम्मेलन में 17 सदस्यीय कमेटी गठित

Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 16 Sep 2025 6:59 PM

विज्ञापन

जनवादी महिला समिति का आठवां आंचल सम्मेलन जनता कॉलेज सिंघियाघाट में हुआ. उद्घाटन एडवा राज्य सचिव नीलम देवी ने किया.

विज्ञापन

Samastipur News: विभूतिपुर : जनवादी महिला समिति का आठवां आंचल सम्मेलन जनता कॉलेज सिंघियाघाट में हुआ. उद्घाटन एडवा राज्य सचिव नीलम देवी ने किया. उन्होंने कहा कि जनवादी महिला समिति महिलाओं के अधिकार मान-सम्मान की लड़ाई लड़ने में अपनी भूमिका निभा रही है. आगे आने वाले दिनों में संगठन को और भी मजबूत करना है. आगामी विधानसभा चुनाव में नीतीश मोदी सरकार की विफलताओं को हर महिला के बीच पहुंचने का काम करेंगे. सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व मुखिया कुमारी किरण कमल, पूर्व मुखिया पार्वती देवी एवं निशा कुमारी ने संयुक्त रूप से की.अंचल सचिव सुलेखा कुमारी ने विगत 3 वर्षों का सांगठनिक एवं राजनीतिक प्रतिवेदन पेश किया. प्रतिवेदन पर 11 प्रतिनिधियों ने बहस में भाग लेकर अपना महत्वपूर्ण सुझाव दिये. स्थानीय विधायक अजय कुमार ने संगठन से जुड़ी महिलाओं को हक की हिफाजत के लिए एकजुट होकर संघर्ष पथ पर आगे बढ़ने की अपील की. इसे सिया प्रसाद यादव, संजय कुमार, क्रांति कुमार, महेश कुमार, श्याम किशोर कमल, बबलू कुमार आदि ने संबोधित किया. सांगठनिक सत्र में सर्वसम्मति से 17 सदस्यीय नई अंचल कमेटी का चयन किया गया. जिसमें सुलेखा कुमारी सचिव, कुमारी किरण कमल अध्यक्ष, शांति कुमारी संयुक्त सचिव, पार्वती देवी उपाध्यक्ष, निशा कुमारी कोषाध्यक्ष चुनी गयी. वहीं अनीता देवी, शोभा देवी मीना देवी, मैरुन खातून, पूजा कुमारी, रेखा कुमारी, राज कुमारी, सीता कुमारी, अर्चना कुमारी, पार्वती देवी, रेखा देवी कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुनी गई. समापन सत्र को एडवा जिला मंत्री बसंती कुमारी ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन