शिवाजीनगर में मुखिया की बहू की गोली मारकर हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2020 1:25 AM

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के सरहिल्ला गांव में मंगलवार की देर शाम विभूतिपुर के बेलसंडी पंचायत की मुखिया किरण देवी के पुत्र एवं पुत्रवधू पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. फायरिंग में मुखिया का पुत्र सिद्धार्थ बाल-बाल बच गया, लेकिन उसकी पत्नी नेहा कुमारी (22) की मौत हो गयी. हमलावर बाइक से […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के सरहिल्ला गांव में मंगलवार की देर शाम विभूतिपुर के बेलसंडी पंचायत की मुखिया किरण देवी के पुत्र एवं पुत्रवधू पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की.

फायरिंग में मुखिया का पुत्र सिद्धार्थ बाल-बाल बच गया, लेकिन उसकी पत्नी नेहा कुमारी (22) की मौत हो गयी. हमलावर बाइक से तीन की संख्या में पहुंचे थे. घटना को अंजाम देने के बाद वे फरार हो गये. बताया जाता है कि हमलावरों ने मुखिया पुत्र सिद्धार्थ पर 26 दिसंबर को भी हमला किया था.

इस घटनामें अपराधियों की गोली से सिद्धार्थ गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. सिद्धार्थ को पैर में गोली लगी थी. घटनास्थल पर मौजूद सिद्धार्थ के मित्र वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सिद्धार्थ मंगलवार को अपने जख्म का ड्रेसिंग कराने के लिए पत्नी नेहा के साथ कार से डॉक्टर के यहां गया था. वहां से दोनों शिवाजीनगर के सरहिल्ला गांव स्थित अपनी मौसी से मिलने के लिए पहुंचे थे. मौसी के यहां कार से ये उतर ही रहे थे कि अचानक बाइक से तीन युवक पहुंचे और सिद्धार्थ पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

वीरेंद्र के अनुसार वह गोली चलते ही सिद्धार्थ को धकेल दिया जिससे उसे गोली नहीं लगी. इसी दौरान उसकी पत्नी गाड़ी से निकल कर बाहर आ गयी. जिस कारण अपराधियों द्वारा चलायी गयी गोली उसके सिर में जा लगी. इसके बाद सभी अपराधी भाग खड़े हुए. इसके बाद वह जख्मी नेहा को कार में रखकर इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन