Samastipur News:कोर्ट के आदेश पर बड़ी कार्रवाई: फरार आरोपित के घर कुर्की

कोर्ट के आदेश पर बड़ी कार्रवाई: फरार आरोपित के घर कुर्की
Samastipur News:समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर में कोर्ट के आदेश पर फरार आरोपित रंजीत दास के घर पुलिस ने कुर्की-जब्ती की. उत्पाद विभाग के पुराने मामले में लगातार फरार रहने पर पुलिस ने खिड़की-दरवाजे तक उखाड़ लिए.पढ़ें पूरी खबर…
Samastipur News: समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के हनुमाननगर में सोमवार को स्थानीय पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. लगातार फरार चल रहे एक आरोपित के घर पर पुलिस ने पूरी मुस्तैदी के साथ कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया पूरी की. जहानाबाद कोर्ट के कड़े रुख के बाद की गई इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने आरोपित के घर से गैस सिलेंडर, चौकी, खिड़की, दरवाजा और बर्तन समेत घर का सारा सामान जब्त कर लिया और उसे अपने साथ थाने ले गई.
कोर्ट के आदेश की लगातार अवहेलना
थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि जहानाबाद कोर्ट से प्राप्त आदेश के आलोक में हनुमाननगर निवासी रंजीत दास के खिलाफ यह कुर्की की कार्रवाई की गई है. आरोपित लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था. पुलिस के अनुसार, कोर्ट में उपस्थित होने के लिए आरोपित को पहले भी कई बार कानूनी नोटिस भेजे गए थे, लेकिन वह लगातार अदालत के आदेशों की अवहेलना कर फरार चल रहा था.
उत्पाद विभाग का था मामला
बताया जाता है कि साल 2017 में जहानाबाद उत्पाद विभाग की ओर से आरोपित रंजीत दास के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया गया था. इसी मामले में हाजिर नहीं होने पर कोर्ट ने सख्त कदम उठाया. इस कुर्की-जब्ती अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक राम कुमार, संजय सिंह, वशिष्ठ राम, एसके पाल सहित भारी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे. पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि कानून से भागने वाले फरार आरोपियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sumit Kumar
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










