बाइक की डिक्की खोलकर एक लाख रुपये की चोरी

Updated:
विज्ञापन

पूसा :थाना क्षेत्र के महमदा स्थित इनोवेटिव किड्स स्कूल परिसर में खड़ी बाइक की डिक्की खोलकर उचक्कों ने एक लाख रुपये की चोरी कर ली. इस संबंध में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोराई निवासी नवेंद्र कुमार ने बताया कि बच्ची की शादी में बाजार के कुछ कार्य से पीएनबी से रुपये निकाले थे. इसी दौरान […]

विज्ञापन

पूसा :थाना क्षेत्र के महमदा स्थित इनोवेटिव किड्स स्कूल परिसर में खड़ी बाइक की डिक्की खोलकर उचक्कों ने एक लाख रुपये की चोरी कर ली. इस संबंध में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोराई निवासी नवेंद्र कुमार ने बताया कि बच्ची की शादी में बाजार के कुछ कार्य से पीएनबी से रुपये निकाले थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसी दौरान विद्यालय के निदेशक से मदद के ख्याल से आये थे. निदेशक डॉ केके मिश्रा ने बताया कि वे जैसे ही कार्यालय में पहुंचे बैंक से पीछा कर रहे उचक्के डिक्की खोलकर रुपये वाले बैग निकाल कर चंपत हो गये. वारदात को पारदर्शी शीशा से देखते ही रह गये. थानाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा ने बताया कि जानकारी मिलने के साथ ही घटना की तहकीकात की जा रही है. इधर, क्षेत्र में लगातार हो रही घटना से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन