बिहार के इस जिले की 600000 से अधिक महिलाओं की होगी जांच, सरकार ने बदली महिला रोजगार की शर्तें

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Government: बिहार के समस्तीपुर में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत अब उन्हीं महिलाओं को अगली किस्त दी जाएगी, जिन्होंने पहली राशि से काम शुरू कर दिया है. 10 हजार का सही उपयोग साबित करने पर 2 लाख रुपये तक की मदद पांच चरणों में मिलेगी. इसके लिए जीविका टीम जांच करेगी.

विज्ञापन

Bihar Government: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार लेकर रोजगार शुरू करने वाली महिलाओं को ही अगली किस्त की राशि दी जायेगी. बिहार के समस्तीपुर जिले में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 643551 महिलाओं को मिले 643 करोड़ 55 लाख रुपये दिये गये हैं. राशि लेकर रोजगार शुरू किया गया है या नहीं इसकी जांच करायी जायेगी. जीविका के द्वारा प्रखंड से लेकर जिला स्तर पर इसकी जांच की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

किस प्रकार से पैसों का सदुपयोग कर रही महिलाएं

बड़ी संख्या में महिलाएं राशि लेने के बाद अबतक रोजगार शुरू नहीं की है. वहीं कुछ ने इस राशि से छोटे-छोटे रोजगार शुरू कर दिये हैं. उनके द्वारा बकरी पालन, मुर्गी पालन, चूड़ी लहठी बेचने, छोटी किराना दुकान, सिलाई, कढ़ाई के रोजगार शुरू की गई है. जिन महिलाओं ने रोजगार की शुरुआत की है, उनके लिये अगली किस्त मिलना है. जिन लाभुकों द्वारा दस हजार रुपये सहायता राशि का समुचित उपयोग करते हुये अपने ग्राम संगठन के माध्यम से उपयोगिता प्रमाण पत्र दिया जायेगा.

उपयोगिता प्रमाण पत्र देने के बाद उन्हें दो लाख रुपये फेज वाइज देने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. पहले चरण में 20 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जायेगी. इस किस्त की राशि लेने के लिये लाभुकों का खुद का अंशदान भी करना होगा. अंशदान की राशि पांच हजार रुपये निर्धारित की गयी है. लाभुक की व्यवसायिक योजना का अनुमोदन संबंधित ग्राम संगठन के द्वारा किया जायेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

किनको मिलेगी राशि

तय शर्तों और मापदंडों को पूरा करने की स्थिति में ही सहायता राशि दी जायेगी. सेकेंड चरण की राशि का समुचित उपयोग के बाद तृतीय चरण में 40 हजार रुपये दिये जायेंगे. लाभुक को इसके लिये दस हजार रुपये अंशदान देना होगा. तृतीय चरण का समुचित उपयोग कर लेने के बाद लाभुक को चौथी किस्त 80 हजार रुपये मिलेंगे. इसके लिये लाभुक को अपना अंशदान 20 हजार रुपये देना होगा.

पांचवें चरण में लाभुकों को 60 हजार रुपये मिलेंगे. यह राशि लाभुक को ब्रांडिंग, मार्केटिंग और पैकेजिंग के लिये दिये जायेंगे, ताकि उनके द्वारा बनाये गये उत्पादों को बाजार सुलभता सुनिश्चित की जा सके. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से जुड़ी वैसी उद्यमी महिलायें जिनके द्वारा अच्छा प्रदर्शन किया जायेगा, उन्हें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रखंड में स्थापित वन स्टॉप फेसकलिटी केन्द्र से भी जोड़ा जायेगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार में जमीन रजिस्ट्री का नियम बदला, पोर्टल पर दिखेगी पूरी कुंडली, देखें लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन