Samastipur: हापा-नाहरलगुन स्पेशल अब नियमित एक्सप्रेस, शाहपुर पटोरी समेत कई स्टेशनों पर ठहराव

Updated:
विज्ञापन

नाहरलगुन-हापा स्पेशल ट्रेन

हापा और नाहरलगुन के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस के रूप में चलेगी. 23 सितंबर से शुरू होने वाली इस सेवा से गुजरात, बिहार और अरुणाचल प्रदेश के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा. ट्रेन के कोच और ठहराव की जानकारी यहाँ प्राप्त करें.

विज्ञापन

Samastipur News: गुजरात के हापा और अरुणाचल प्रदेश के नाहरलगुन के बीच चलायी जा रही 09525/09526 हापा-नाहरलगुन-हापा स्पेशल ट्रेन का अब नियमित परिचालन किया जायेगा. यह ट्रेन 19525/19526 हापा-नाहरलगुन-हापा एक्सप्रेस के रूप में चलेगी. ट्रेन का परिचालन अहमदाबाद, उज्जैन, ग्वालियर, प्रयागराज, वाराणसी, छपरा, हाजीपुर, बरौनी और कटिहार के रास्ते होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

23 सितंबर से हर बुधवार हापा से चलेगी ट्रेन

19525 हापा-नाहरलगुन एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 23 सितंबर से शुरू होगा. ट्रेन सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को हापा से 00.40 बजे रवाना होगी. विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव करते हुए यह ट्रेन शुक्रवार को 16.00 बजे नाहरलगुन पहुंचेगी.

ट्रेन गुरुवार को 15.30 बजे छपरा, 17.00 बजे हाजीपुर, 17.42 बजे शाहपुर पटोरी, 19.05 बजे बरौनी, 19.36 बजे बेगूसराय, 20.29 बजे खगड़िया, 21.31 बजे नवगछिया और 23.10 बजे कटिहार पहुंचेगी.

26 सितंबर से नाहरलगुन से वापसी

वापसी में 19526 नाहरलगुन-हापा एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 26 सितंबर से शुरू होगा. यह ट्रेन सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को नाहरलगुन से 09.40 बजे रवाना होगी.

रविवार को ट्रेन 01.20 बजे कटिहार, 02.18 बजे नवगछिया, 03.20 बजे खगड़िया, 03.54 बजे बेगूसराय, 04.35 बजे बरौनी, 05.34 बजे शाहपुर पटोरी, 07.00 बजे हाजीपुर और 09.20 बजे छपरा पहुंचेगी. विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए ट्रेन मंगलवार को 00.15 बजे हापा पहुंचेगी.

ट्रेन में होंगे 21 कोच

हापा-नाहरलगुन एक्सप्रेस में कुल 21 कोच होंगे. इनमें शयनयान श्रेणी के 15, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के तीन और द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का एक कोच शामिल है.

नियमित परिचालन शुरू होने से गुजरात, बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बीच सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी. खासकर शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया और कटिहार के यात्रियों को इस ट्रेन से सीधा लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़ें

Samastipur News: गंगा के बढ़ते जलस्तर से 10 पंचायतों पर बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने शुरू की तैयारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन