Samastipur : सप्ताह भर में 13 लोगों को कुत्तों ने काटा
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 12 Sep 2025 5:11 PM
प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में डॉग बाइट की घटना बढ़ती जा रही है.
मोरवा . प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में डॉग बाइट की घटना बढ़ती जा रही है. एक सप्ताह में 13 और लोगों को कुत्ते ने अपना निशाना बनाया. जिसके कारण बड़े पैमाने पर लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर एंटी रेबीज की सुई ले रहे हैं. लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ते कुत्ते के हमले से लोग हलकान हो रहे हैं. महिलाएं बाहर निकलने से डर रही है. अस्पताल प्रबंधन ने एंटी रेबीज की सुई का स्टॉक किया है. चिकित्सा प्रभारी डॉ हरिशंकर प्रसाद ने बताया गया कि रोगियों को सभी खुराक लेने के सलाह दी जा रही है. बताया जाता है कि निकसपुर, मरीचा, धर्मपुर बांदे, केशो नारायणपुर, ररियाही, बनवीरा, इंद्रवारा, सारंगपुर पूर्वी, गंगापुर, सारंगपुर पश्चिमी आदि पंचायत के दर्जनों लोग अब तक शिकार हो चुके हैं. लोगों का कहना है कि आवारा कुत्ते से निपटने के कोई उपाय भी नजर नहीं आ रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










