विद्युत स्पर्शाघात से किशोर की मौत
Updated at : 27 Jun 2019 1:36 AM (IST)
विज्ञापन

पाइप से पानी छिड़कने के दौरान आया चपेट में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण को भेजा पूसा : थाना क्षेत्र के मादापुर छपरा गांव में बुधवार को पानी छिड़कने के दौरान विद्युत स्पर्शाघात से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. मृतक ओम कुमार ताजपुर थाना क्षेत्र के भेरोखड़ा निवासी संतोष कुमार […]
विज्ञापन
पाइप से पानी छिड़कने के दौरान आया चपेट में
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण को भेजा
पूसा : थाना क्षेत्र के मादापुर छपरा गांव में बुधवार को पानी छिड़कने के दौरान विद्युत स्पर्शाघात से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. मृतक ओम कुमार ताजपुर थाना क्षेत्र के भेरोखड़ा निवासी संतोष कुमार मेहता का इकलौता पुत्र था. मृत किशोर अपने नाना राम ललित महतो के घर गर्मी की छुट्टी बिताने के साथ एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए सपरिवार आया हुआ था.
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि किशोर अपने नाना के घर के बाहर धूल भरे दरवाजे पर मोटर से पाइप जोड़कर पानी छिड़क रहा था. इसी क्रम में बिजली के खम्भे में कहीं से शॉर्ट सर्किट होने की वजह से किशोर के शरीर में करंट प्रवाहित होने लगा. जिससे किशोर जमीन पर गिर गया. बेहोशी की अवस्था में उसे इलाज के लिए ले जाया गया, परंतु उसकी मौत हो गयी.
मृतक की मां, मामी व नानी का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी मिलने पर भेरोखड़ा गांव से परिजन मादापुर छपरा पहुंचे. घटनास्थल पर पहुंचे एसआई तारकेश्वर सिंह ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




