ePaper

रूस की राजधानी मॉस्को से आकर आमीर रजा ने डाला वोट, कहा- ईद जैसा महान है मतदान पर्व, विकास के लिए डाला वोट

Updated at : 29 Apr 2019 10:40 AM (IST)
विज्ञापन
रूस की राजधानी मॉस्को से आकर आमीर रजा ने डाला वोट, कहा- ईद जैसा महान है मतदान पर्व, विकास के लिए डाला वोट

ताजपुर / समस्तीपुर : रूस की राजधानी मास्को में मैकेनिकल इंजीनियर व जिले के उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के मानपुरा पंचायत के गद्दोपुर निवासी समाजसेवी समीम अहमद के पुत्र आमीर रजा मतदान करने के लिए रूस से घर आये हैं. सुबह में अपने मतदान केंद्र 44 पर मतदान करने के बाद उन्होंने बताया की जैसे ईद […]

विज्ञापन

ताजपुर / समस्तीपुर : रूस की राजधानी मास्को में मैकेनिकल इंजीनियर व जिले के उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के मानपुरा पंचायत के गद्दोपुर निवासी समाजसेवी समीम अहमद के पुत्र आमीर रजा मतदान करने के लिए रूस से घर आये हैं.

सुबह में अपने मतदान केंद्र 44 पर मतदान करने के बाद उन्होंने बताया की जैसे ईद महान पर्व है, उसी तरह मतदान भी महापर्व है. देश के खुशहाली के लिए मतदान हमलोग करते हैं. जब भी मतदान होता है, हम घर जरूर आते हैं और मतदान करते हैं.

उन्होंने बताया कि विदेश में और भारत में मतदान का तरीका अलग है. विदेश में मतदान के दिन पूरे देश में छुट्टी घोषित कर दी जाती है और यूनिक आईडी से देश के किसी भी बूथ पर वोट किया जाता है, जो अपने यहां नहीं है. उन्होंने बताया कि इस बार का मतदान विकास के नाम पर किये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन