उपमुख्यमंत्री ने सरायरंजन मेडिकल कॉलेज में जीविका दीदी की 10वीं रसोई का उद्घाटन किया

Updated:
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Vijay Kumar Choudhary inaugurating Jeevika Didi Ki Rasoi at Ram Janaki Medical College and Hospital in Samastipur.

दीदी की रसोई का उद्घाटन करते उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी

समस्तीपुर के सरायरंजन स्थित श्री राम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल परिसर में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने जीविका की 10वीं “दीदी की रसोई” का उद्घाटन किया. इस पहल के माध्यम से मरीजों और उनके परिजनों को पौष्टिक एवं किफायती भोजन उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर मिलेंगे. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

समस्तीपुर से गिरिजा नन्दन शर्मा की रिपोर्ट

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल परिसर में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने जीविका की “दीदी की रसोई” का विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर जिलाधिकारी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे.

उपमुख्यमंत्री ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर रसोई का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने जीविका दीदियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न व्यंजनों का अवलोकन किया और उनका स्वाद भी ग्रहण किया.

मरीजों को मिलेगा घर जैसा भोजन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि “दीदी की रसोई” के माध्यम से अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को घर जैसा शुद्ध, स्वादिष्ट, पौष्टिक और किफायती भोजन उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह पहल केवल भोजन उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वाद, विश्वास और सेवा का प्रतीक बन चुकी है.

महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

बिहार सरकार वर्ष 2018 से राज्य के विभिन्न जिलों में जीविका के माध्यम से “दीदी की रसोई” का संचालन कर रही है. इसका उद्देश्य महिलाओं को स्थायी आजीविका उपलब्ध कराना, आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और सामाजिक रूप से सशक्त करना है.

समस्तीपुर जिले में पहले से संचालित नौ “दीदी की रसोई” इकाइयों के अलावा अब श्री राम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल परिसर में 10वीं इकाई का शुभारंभ किया गया है.

रोजगार के बढ़ रहे अवसर

इस पहल के माध्यम से महिलाओं को प्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त हो रहा है. वहीं कच्चे माल की आपूर्ति से जुड़े स्वयं सहायता समूहों के लिए भी अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं. इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है और उनके सामाजिक व आर्थिक विकास को नई दिशा मिली है.

पेशेवर प्रबंधन के लिए बनी विशेष संस्था

“दीदी की रसोई” के संचालन को और अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए मई 2025 में अन्नपूर्णा जीविका खाद्य उत्पाद उत्पादक कंपनी लिमिटेड का गठन किया गया. यह संस्था राज्य में संचालित और भविष्य में स्थापित होने वाली सभी “दीदी की रसोई” इकाइयों के प्रबंधन, संचालन और विस्तार के लिए शीर्ष निकाय के रूप में कार्य कर रही है.

कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक जीविका बिक्रांत शंकर सिंह, प्रखंड परियोजना प्रबंधक सरायरंजन मुकेश कुमार सहित जीविका के अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन