छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में AISF-AIYF का प्रतिरोध मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर में ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन (AISF) और ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (AIYF) ने छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और गोलीबारी के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकाला. प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की.

विज्ञापन

Samastipur News: ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन (AISF) एवं ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (AIYF) की समस्तीपुर जिला इकाई ने छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और गोलीबारी की घटना के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकाला. प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

विज्ञापन

Student Protest: स्टेशन चौक से निकला प्रतिरोध मार्च

प्रतिरोध मार्च समस्तीपुर स्टेशन चौक से शुरू होकर मारवाड़ी बाजार, रामबाबू चौक होते हुए पुनः स्टेशन चौक स्थित गांधी स्मारक तक पहुंचा. वहां छात्र संघ के जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार की अध्यक्षता में प्रतिरोध सभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-युवा शामिल हुए.

पेपर लीक और लाठीचार्ज को लेकर सरकार पर हमला

सभा को संबोधित करते हुए एआईवाईएफ के उपेंद्र राय, मोहम्मद मुन्ना, अनिल प्रसाद तथा एआईएसएफ के अमरजीत कुमार, पंकज कुमार और दुर्गेश राय ने कहा कि पेपर लीक रोकने में केंद्र सरकार पूरी तरह विफल रही है. वक्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की. उन्होंने छात्र आंदोलनों पर कथित लाठीचार्ज और गोलीबारी की भी निंदा की.

आंदोलन जारी रखने का ऐलान

वक्ताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण छात्र आंदोलनों पर कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में कमलेश कुमार, रोहित कुमार, धीरज कुमार, सूरज कुमार, गुंजन कुमार, सोनू कुमार, गुलशन कुमार, राजू कुमार, अंकित आजाद, नीतीश कुमार, राम शगुन राय, टिंकू कुमार, प्रदीप पासवान, मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद एजाज, रामाश्रय पोद्दार, दिवाकर कुमार, रामशरण दास, केशव कुमार, रामानंद महतो, मफुज आलम, अर्जुन सहनी, जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना एवं रामचंद्र महतो सहित बड़ी संख्या में छात्र-युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: रफ्तार का कहर, मां को गंगा स्नान कराने जा रहे युवक की हादसे में दर्दनाक मौत


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन