रफ्तार का कहर, मां को गंगा स्नान कराने जा रहे युवक की हादसे में दर्दनाक मौत

Author Kunal kumar gupt|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन
घटना स्थल पर लगी भीड़ | Prabhat Khabar Network

घटना स्थल पर लगी भीड़ | Prabhat Khabar Network

समस्तीपुर जिले में एनएच-28 पर शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। गंगा स्नान के लिए जा रहे मां-बेटे की स्कूटी को अनियंत्रित वाहन ने कुचल दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

विज्ञापन

Samastipur Road Accident: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. डैनी चौक के पास गंगा स्नान करने जा रहे मां-बेटे की स्कूटी को अनियंत्रित हाइवा और ट्रक ने रौंद दिया. इस हादसे में स्कूटी चला रहे मुजफ्फरपुर के कांटी अंचल में कार्यरत अमीन मनीष कुमार (35) की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पीछे बैठी उनकी मां चंदा देवी (55) गंभीर रूप से घायल हो गईं.

शव निकालने के लिए जेसीबी की मदद

टक्कर इतनी भीषण थी कि मनीष का शव ट्रक के चक्के में बुरी तरह फंस गया. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जेसीबी के जरिए काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला. घायल चंदा देवी को अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. स्थानीय प्रशासन द्वारा 20 हजार रुपये की तत्कालीन मुआवजा राशि देने के बाद जाम खत्म कराया गया.

देर रात दूसरी दुर्घटना में एक और मौत

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में ही गुरुवार की देर रात एक अन्य हादसा सामने आया. बसढ़िया वार्ड 8 निवासी अशोक भगत के पुत्र चंदन कुमार (31) बैगन चौक के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने दोनों मामलों में कानूनी प्रक्रिया शुरू कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.


विज्ञापन
Kunal Kumar Gupt

लेखक के बारे में

By Kunal Kumar Gupt

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन