ग्रामीण युवकों ने ही मांगी थी पांच लाख की रंगदारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Feb 2019 7:59 AM
समस्तीपुर : खानपुर थाना क्षेत्र के डॉक्टर से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने के मामले का जिला पुलिस ने खुलासा कर लिया है़ अपने आप को यूपी का डॉन मुन्ना राय बता कर रंगदारी मांगने वाले दो युवकों को खानपुर थानाध्यक्ष राजीव लाल पंडित ने गिरफ्तार किया है़ जिसकी पहचान खानपुर थाना क्षेत्र […]
समस्तीपुर : खानपुर थाना क्षेत्र के डॉक्टर से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने के मामले का जिला पुलिस ने खुलासा कर लिया है़ अपने आप को यूपी का डॉन मुन्ना राय बता कर रंगदारी मांगने वाले दो युवकों को खानपुर थानाध्यक्ष राजीव लाल पंडित ने गिरफ्तार किया है़ जिसकी पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के सलेमपट्टी गांव के नीरज सहनी एवं सुमन कुमार उर्फ सौरभ सहनी के रूप में की गयी है़
पकड़े गये युवकों ने घटना में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार कर ली है़ उनके पास से उस मोबाइल को भी बरामद किया गया है जिससे रंगदारी मांगी गयी थी़ शनिवार को डीएसपी प्रितिश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में इसका खुलासा किया़ डीएसपी ने घटना को लेकर कहा कि डॉक्टर दिलीप कुमार महतो से दो बार पत्र के माध्यम से एवं एक बार मोबाइल पर फोन करके पांच लाख की रंगदारी मांगी थी़
रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने डॉक्टर एवं उसके पुत्र को गोलियों से छलनी कर देने की धमकी भी दी थी़ इस घटना को लेकर 13 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज कर खानपुर थानाध्यक्ष ने अनुसंधान शुरू किया़ तकनीकी अनुसंधान के जरीये पुलिस अपराधियों तक पहुंची़ पकड़े गये युवक यूपी के कोई डॉन नहीं बल्कि पीड़ित डॉक्टर के पड़ोसी गांव के ही दो युवकों ने रंगदारी मांगी थी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










