रिजल्ट देखने के बाद झूम उठे छात्र

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2014 4:58 AM

विज्ञापन

समस्तीपुरः परीक्षा परिणाम आते ही बच्चे झूम उठे. पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड स्थित साइबर कैफे पर रिजल्ट देखने के लिए अपने कुछ सहेलियों के साथ खुशबू परिणाम देखते ही झूम उठी. उसकी सहेलियां उसे गोद में उठाकर बधाई देने लगी. वह भी इस तरह से झूम उठी मानो उसने बहुत बड़ी सफलता हासिल कर ली […]

विज्ञापन

समस्तीपुरः परीक्षा परिणाम आते ही बच्चे झूम उठे. पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड स्थित साइबर कैफे पर रिजल्ट देखने के लिए अपने कुछ सहेलियों के साथ खुशबू परिणाम देखते ही झूम उठी. उसकी सहेलियां उसे गोद में उठाकर बधाई देने लगी. वह भी इस तरह से झूम उठी मानो उसने बहुत बड़ी सफलता हासिल कर ली हो. बच्चे व बच्चियों की खुशियां देखते ही बनती थी.

दो साल तक की गयी मेहनत का परिणाम मिलने के बाद माता-पिता भी अपने बच्चे व बच्चियों को बधाई दे रहे थे. साइबर कैफे पर भी बच्चे व बच्चियां मिठाइयां बांट रहे थे. इसी तरह काशीपुर स्थित कैफे पर भी जब परमानंद कुमार जब प्रथम श्रेणी से पास होने का रिजल्ट पाया तो वह खुशियों से झूम उठा. अपने पिता को फोन कर प्रथम श्रेणी से पास होने की जानकारी देने लगा. हालांकि इस दौरान कई छात्रों को मायूसी भी हाथ लगी. प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण नहीं होने पर कई छात्र निराश दिखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन