खाली जा रहीं पूजा स्पेशल ट्रेनें, रेगुलर में मारामारी

समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ संपन्न होने के बाद भले ही लोगों के परदेस वापसी के लिए स्पेशल ट्रेनों में सीट की मारामारी चल रही है. लेकिन, स्पेशल ट्रेनें खाली जा रही हैं. यह ट्रेन लेटलतीफी के कारण बदनाम है. इस कारण लोग इसे नापसंद कर रहे हैं. इससे रेलवे को प्रतिदिन लाखों […]
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ संपन्न होने के बाद भले ही लोगों के परदेस वापसी के लिए स्पेशल ट्रेनों में सीट की मारामारी चल रही है. लेकिन, स्पेशल ट्रेनें खाली जा रही हैं. यह ट्रेन लेटलतीफी के कारण बदनाम है. इस कारण लोग इसे नापसंद कर रहे हैं. इससे रेलवे को प्रतिदिन लाखों का नुकसान हो रहा है.
इस बार यात्रियों की होने वाली अप्रत्याशित भीड़ के मद्देनजर बोर्ड से अनुरोध कर कई स्पेशल ट्रेनें चलायी जा रही हैं. लेकिन, प्रचार-प्रसार के बाद भी लोग इससे यात्रा करना नहीं चाह रहे. ऐसे में जहां नियमित ट्रेनों में लोग खड़े होकर दूर-दूर तक की यात्रा कर रहे हैं. पर स्पेशल ट्रेनें खाली दौड़ रही हैं. स्लीपर, एसी कोच वाली पूजा स्पेशल ट्रेन तो किसी तरह यात्रियों से भर जा रही है. लेकिन, जनसाधारण पूजा स्पेशल ट्रेन पूरी की पूरी खाली जा रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










