ePaper

Samastipur News:पुरुषों की तुलना में 10.63 प्रतिशत अधिक महिलाओं ने किया मतदान

Updated at : 07 Nov 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:पुरुषों की तुलना में 10.63 प्रतिशत अधिक महिलाओं ने किया मतदान

सेना, प्रशासनिक, चिकित्सा, शिक्षा, आईटी सेक्टर, विज्ञान सहित हर क्षेत्र में खुद को अव्वल साबित करने वाली आधी आबादी लोकतंत्र के प्रति भी पुरुषों से अधिक जागरूक है.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : सेना, प्रशासनिक, चिकित्सा, शिक्षा, आईटी सेक्टर, विज्ञान सहित हर क्षेत्र में खुद को अव्वल साबित करने वाली आधी आबादी लोकतंत्र के प्रति भी पुरुषों से अधिक जागरूक है. जिले में बिहार विधानसभा 2025 में जिले के दसों विधानसभा क्षेत्र में पुरुषों की तुलना में 10.63 प्रतिशत अधिक महिलाओं ने मतदान किया गया है. लोकतंत्र के इस महापर्व में भी उसने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र व वोटिंग के महत्व को साबित कर दिया है. अपने परिवार की मजबूती के प्रति समर्पित आधी आबादी लोकतंत्र की मजबूती के लिये भी अपनी पूरी प्रतिबद्धतता दिखा रही है. आम दिनों वह भले ही दहलीज के बाहर पांव नहीं रखती हो, लेकिन लोकतंत्र के महापर्व में वह पैदल चलकर बूथों तक पहुंचती है. हाल के दिनों में वैसे को हर चुनाव में महिलाओं को वोटिंग प्रतिशत पुरुषों से अधिक रह रहा है, लेकिन 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में उसने सारे रिकार्ड तोड़ दिये हैं.

– जिले में पुरुषों का मतदान प्रतिशत 66.79 है, वहीं महिलाओं का मतदान प्रतिशत 77.42 है

जिले के दसों विधानसभा क्षेत्र में जहां पुरुषों का मतदान प्रतिशत 66.79 रहा. वहीं दसों विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 77.42 प्रतिशत रहा.जिले में कुल वोटिंग का प्रतिशत 71.75 रहा. सबसे गौर करने वाली बात है कि जिले के दसों विधानसभा क्षेत्र में किसी में पुरुषों का मतदान प्रतिशत औसत से अधिक नहीं पहुंचा. सबसे अधिक समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र में 70.33 प्रतिशत पुरुषों ने मताधिकार का प्रयोग किया. आधी आबादी भले हर क्षेत्र में आगे हैं, लेकिन संविधान के तहत मिले महत्वपूर्ण अधिकार मताधिकार में लिंगानुपात का अंतर जिले में 875 है. यानि एक हजार पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाता की संख्या 875 है. यह दूरी एसआईआर के बाद और अधिक बढ़ गयी है. एसआईआर से पहले जिले में लिंगानुपात का अंतर 902 था. जिले में कुल मतदाता 2940776 में महिला मतदाताओं की संख्या 1372722 है.

हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में पुरुषों की तुलना में 18.06 प्रतिशत अधिक महिलाओं ने की वोटिंग

वहीं पुरुष मतदाताओं की संख्या 1568036 है. जिले के दस विधानसभा क्षेत्रों में से छह विधान सभा क्षेत्रों में लिंगानुपात औसत 875 से भी नीचे है. 133- समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र जिसमें नगर निगम क्षेत्र भी पड़ता है, यहां भी लिंगानुपात औसत से नीचे 874 है. 134-उजियारपुर में लिंगानुपात 869 है. 136-सरायरंजन में भी लिंगानुपात 869 है. 138-विभूतिपुर में लिंगानुपात 872 है. 139-रोसड़ा में लिंगानुपात 874 है. वहीं 140-हसनपुर में लिंगानुपात 873 है.इसके बावजूद हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है.हसनपुर में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 80.13 रहा, वहीं पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 62.07 रहा. यानि इस विधानसभा क्षेत्र में पुरुषों की तुलना में 18.06 प्रतिशत अधिक महिलाओं ने वोटिंग में हिस्सा लिया है. वहीं कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में आधी आबादी वोटिंग में हसनपुर के बाद दूसरे स्थान पर कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र रहा, जहां 78.54 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया. यहां पुरुषों के मतदान का प्रतिशत 69.34 रहा.

कहां कितना मतदान

विधानसभा – पुरुष – महिला

131- कल्याणपुर – 69.34% – 78.54%

132 – वारिसनगर – 66.80% – 78.22%

133 – समस्तीपुर – 70.33% – 74.16%

134- उजियारपुर – 70.08%- 78.49%

135- मोरवा – 68.93%- 77.96%

136- सरायरंजन – 69.01% – 78.51%

137- मोहिउद्दीननगर – 65.99%- 75.38%

138 – विभूतिपुर – 66.22% – 76.84%

139 – रोसड़ा – 59.82% – 75.60%

140 – हसनपुर – 62.07%- 80.13%

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GIRIJA NANDAN SHARMA

लेखक के बारे में

By GIRIJA NANDAN SHARMA

GIRIJA NANDAN SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन