ePaper

तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शुरू

Updated at : 28 Aug 2025 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शुरू

तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन

महिषी. क्षेत्र के महिषी दक्षिणी पंचायत के मध्य विद्यालय भागवतपुर में बिहार शिक्षा परियोजना के निर्देश पर समावेशी शिक्षा संभाग के तहत शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ. बीडीओ सह बीईओ सुशील कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. प्रशिक्षक उमेश तांती व बुद्धि सागर सिंह ने विद्यालय द्वारा प्रतिनियुक्त शिक्षकों को समाज के दिव्यांग बच्चों की देखरेख, सशक्तिकरण व स्वावलंबी बनाने की विधा के संग समाज के मुख्यधारा से जोड़ने का टिप्स बताया. मौके पर विद्यालय प्रधान घनश्याम चौधरी, शिक्षक अजय मिश्र, दिलीप कुमार झा, वंदना मिश्र, सुनीता भारती सहित अन्य मौजूद थे. जिला जज ने 13 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर किया जागरूकता रथ रवाना सहरसा . व्यवहार न्यायालय परिसर से आगामी 13 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के मद्देनजर आम लोगों के बीच कार्यक्रम का प्रचार प्रसार करने के उद्देश्य से गुरुवार को सिविल कोर्ट परिसर से जागरूकता वाहन रथ रवाना किया गया. रथ को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष गोपाल जी व अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रथ दूर दराज के गांव मोहल्ले जाकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत की महत्ता एवं इससे होने वाले फायदे के बारे में विस्तृत जानकारी देगा. इस अवसर पर जिला न्यायाधीश गोपाल जी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत सस्ता न्याय पाने का सबसे आसान तरीका है. इसमें दोनों पक्षों के आपसी सहमति समझौता के आधार पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में वादों का निपटारा किया जाता है. राष्ट्रीय लोक अदालत का फैसला अंतिम फैसला होता है. इसकी अपील भी नहीं होती है. यह रथ सभी प्रखंडों के गांवों में जाकर 13 सितंबर तक लगातार प्रचार प्रसार करेगा. जिन पक्षकारों को लोक अदालत की ओर से नोटिस नहीं भी मिला हो एवं वे अपने वादों का निष्पादन करना चाहते हो तो वह लोक अदालत में आकर निर्धारित काउंटर से संपर्क कर अपनी समस्या का निपटारा करा सकते हैं. मौके पर न्यायिक पदाधिकारियों के अलावा न्यायालय कर्मी भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन