ePaper

सुबह की बनी रोटी भी दोपहर तक रहेगी सॉफ्ट और फ्रेश, मम्मी के ये किचन टिप्स हमेशा आएंगे आपके काम

Updated at : 02 Mar 2026 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
सुबह की बनी रोटी भी दोपहर तक रहेगी सॉफ्ट और फ्रेश, मम्मी के ये किचन टिप्स हमेशा आएंगे आपके काम

रोटियों को लंबे समय तक सॉफ्ट कैसे रखें Ai image

अगर आपकी रोटियां कुछ ही देर में सख्त हो जाती हैं, तो ये आसान किचन टिप्स आपके बेहद काम आने वाले हैं. इस आर्टिकल में जानिए आटा गूंधने से लेकर रोटी स्टोर करने तक के स्मार्ट घरेलू उपाय, जिनकी मदद से आप रोटियों को घंटों तक सॉफ्ट, फ्रेश और स्वादिष्ट बनाए रख सकते हैं.

विज्ञापन

रोटी हमारी डाइट का एक सबसे जरूरी हिस्सा है. लंच हो या फिर डिनर, अगर खाने में रोटी न मिले, तो मानों खाना अधूरा सा रह गया है. रोटियां आसानी से तैयार हो जाती हैं और इन्हें खाने में भी काफी ज्यादा मजा आता है. अगर आप भी रोटी खाने के शौकीन हैं तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप रोटियों को एक बार बनाकर कई घंटों तक सॉफ्ट और फ्रेश बनाकर रख पाएंगे. जब आप इन उपायों को रोटी बनाते समय अपनाएंगे तो सुबह की बनाई रोटी दोपहर तक बिलकुल फ्रेश और उतनी ही टेस्टी लगेगी जितनी बनाते समय थी. तो चलिए इन किचन टिप्स के बारे में जानते हैं विस्तार से.

आटा गूंधते समय रखें इन बातों का रखें ख्याल

अगर आप सॉफ्ट रोटी बनाना चाहती हैं तो इसकी शुरुआत आटा गूंधने से ही हो जाती है. आटे को गूंधने के लिए हमेशा गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें. जब आप ऐसा करते हैं तो आटा सॉफ्ट बनता है और रोटियां भी सॉफ्ट बनती हैं. अगर आप इसे और भी ज्यादा फायदेमंद बनाना चाहते हैं तो गूंधते समय एक चम्मच घी या फिर तेल भी उसमें मिला दें. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि आटा न ज्यादा टाइट हो और न ही ज्यादा ढीला. सही तरीके से गूँधा हुआ आटा रोटी की क्वालिटी को बेस्ट बनाने में मदद करता है.

छोटा किचन भी दिखेगा बड़ा और लग्जरी, अपनाएं ये 5 स्मार्ट किचन टिप्स

आटे को थोड़ा रेस्ट देना है जरूरी

अक्सर हम यह गलती करते हैं कि आटा गूंधने के तुरंत बाद ही रोटियां बनाना शुरू कर देते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो यह आपकी सबसे बड़ी गलती में से एक है. आटा गूंध लेने के बाद कम से कम उसे 20 मिनट के लिए ढककर सेट जरूर होने के लिए छोड़ दें. जब आप ऐसा करते हैं तो आटा अच्छी तरह से सेट हो जाता है और रोटियां भी ज्यादा देर तक सॉफ्ट बनी रहती है.

सही तरीके से बेलना भी है जरूरी

अगर आप रोटियों को बेलते समय काफी ज्यादा सूखे आटे का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे भी रोटियां टाइट बन जाती हैं. कोशिश करें कि सूखे हुए आटे का जितना हो सके कम इस्तेमाल हो. आपको इस बात का भी ख्याल रखना है कि रोटियां काफी ज्यादा पतली या फिर मोटी न हो बेलते समय. मीडियम मोटाई में बेली गयी रोटियां अच्छी तरफ फूलती हैं और साथ देर तक सॉफ्ट भी बनी रहती है.

ये भी पढ़ें: Kitchen Tips: भोजन को दोबारा गर्म करते समय कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां?

रोटी सेकते समय अपनाएं ये छोटी सी ट्रिक

जब आप रोटियों को सेकने जा रहे हैं, तो आपको सिर्फ गर्म तवे पर ही इन्हें डालना है. अगर तवा ठंडा हो और इसमें रोटियों को रखा जाए तो वे ज्यादा टाइट बनती हैं. इसके अलावा आपको इन रोटियों को तवे पर ज्यादा देर भी नहीं रखना है. तवे पर ज्यादा देर रहने की वजह से इनका मॉइस्चर पूरी तरह से खत्म हो जाता है. जब रोटियां फूल जाएं तो उन्हें तुरंत उतार लें और हल्का सा बटर या फिर घी लगाकर स्टोर करलें.

स्टोर करने का सही तरीका जानें

अगर आप रोटियों को लंबे समय तक सॉफ्ट और फ्रेश बनाकर रखना चाहते हैं, तो आपको उन्हें सही तरीके से स्टोर करना भी आना चाहिए. गर्म रोटियों को कभी भी डब्बे में बंद करके न छोड़ दें. पहले इन रोटियों को एक किचन टॉवल में लपेट लें और उसके बाद ही कैसरोल या फिर एयरटाइट डब्बे में बंद करें. जब आप ऐसा करते हैं तो रोटी में मॉइस्चर बना हुआ रहता है और वे घंटों तक सॉफ्ट बनी रहती है.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: तवे पर जम गयी मोटी काली परत? इस तरह उसे बनाएं नये जैसा

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola