ePaper

Yamaha XSR 155 हुई और भी स्टाइलिश, नए Metallic Black कलर के साथ कीमत अपडेट

Updated at : 02 Mar 2026 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
Yamaha XSR 155 Metallic Black

Yamaha XSR 155

Yamaha XSR 155 अब नए Metallic Black कलर में आ गई है. इससे इसका लुक पहले से और ज्यादा डार्क और प्रीमियम हो गया है. कंपनी ने इसके साथ वेरिएंट के हिसाब से कीमतों में भी हल्का बदलाव किया है. अब इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.49 लाख रुपये से शुरू होकर 1.59 लाख रुपये तक जाती है.

विज्ञापन

यामाहा XSR 155 अब एक नए Metallic Black कलर ऑप्शन के साथ अपडेट हो गई है. इसके साथ ही कंपनी ने वेरिएंट के हिसाब से कीमतों में भी बदलाव किया है. भारतीय खरीदारों के लिए यह अपडेट इसलिए अहम है क्योंकि अब सिर्फ वेरिएंट ही नहीं, बल्कि कलर के हिसाब से भी कीमत बदल रही है. यानी आपकी पसंद का रंग सीधे आपके बजट पर असर डाल सकता है. इस अपडेट के बाद बाइक कुल पांच रंगों में उपलब्ध हो गई है.

Metallic Black कलर: दिखने में क्या है नया?

नई Metallic Black फिनिश के साथ XSR 155 अब पूरी तरह डार्क और ज्यादा प्रीमियम लुक में नजर आती है. इस डीप ब्लैक थीम को गोल्ड फिनिश अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स के साथ जोड़ा गया है. इस नए अपडेट के बाद अब यह मोटरसाइकिल कुल पांच रंगों में आ गई है. Metallic Black, Metallic Blue, Metallic Grey, Vivid Red और Greyish Green Metallic में उपलब्ध है.

हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि इस डार्क थीम के साथ बाइक के डिजाइन या फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. राउंड LED हेडलैम्प, मस्क्युलर स्कल्प्टेड टैंक और मिनिमलिस्ट बॉडीवर्क जैसे इसके सभी सिग्नेचर डिजाइन एलिमेंट्स पहले जैसे ही बने हुए हैं.

अपडेट होने के बाद कितनी हो गई कीमत? 

अपडेट के बाद अब XSR 155 की कीमतें कलर के हिसाब से अलग-अलग हो गई हैं. फिलहाल इसकी कीमत लगभग ₹1.50 लाख से लेकर ₹1.59 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है. सबसे किफायती ऑप्शन Metallic Blue है, जिसकी कीमत करीब ₹1.50 लाख रखी गई है. वहीं Metallic Black और Greyish Green Metallic सबसे महंगे शेड्स हैं. इनकी कीमत लगभग ₹1.59 लाख तक पहुंच गए हैं. बाकी रंग इन दोनों के बीच आते हैं. Vivid Red की कीमत करीब ₹1.53 लाख है, जबकि Metallic Grey लगभग ₹1.57 लाख में मिल रहा है.

Yamaha XSR 155 अब नए Metallic Black कलर में आ गई है. इससे इसका लुक पहले से और ज्यादा डार्क और प्रीमियम हो गया है. कंपनी ने इसके साथ वेरिएंट के हिसाब से कीमतों में भी हल्का बदलाव किया है. अब इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.49 लाख रुपये से शुरू होकर 1.59 लाख रुपये तक जाती है.

यह भी पढ़ें: Triumph की नई 350cc बाइकें अप्रैल में होंगी लॉन्च, जानिए इस डाउनसाइज के पीछे का कारण

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola