बलवाहाट में आधी रात लगी भीषण आग, चार घरों में लाखों की संपत्ति जलकर राख

Updated:
विज्ञापन
बलवाहाट में आधी रात लगी भीषण आग, चार घरों में लाखों की संपत्ति जलकर राख

बलवाहाट में आधी रात लगी भीषण आ

विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने सीओ से की उचित मुआवजा देने की मांग सिमरी बख्तियारपुर . बलवाहाट थाना क्षेत्र के कांठो पंचायत अंतर्गत सिंगरोली गांव के वार्ड संख्या 13 में शनिवार की आधी रात अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गयी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और चार परिवारों की लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी. घटना देर रात उस वक्त हुई जब सभी परिवारजन घर में सो रहे थे. अचानक उठती आग की लपटों को देख लोग चीख-पुकार करते हुए बाहर निकले. जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी. आग की चपेट में आकर सुशील पोद्दार, बिजेंद्र पोद्दार, रवि कुमार एवं रोहित कुमार के घर में रखा नकदी, किराना सामान, लैपटाप, प्रिंटर, खाद सामग्री, कपड़े एवं जरूरी कागजात सहित अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जल गया. आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सब कुछ राख में तब्दील हो चुका था. घटना के बाद सभी अग्निपीड़ित परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है. आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. घटना की जानकारी मिलते ही प्रखंड प्रमुख शबनम कुमारी, पंचायत समिति सदस्य परितोष कुमार अंशु, पैक्स अध्यक्ष रविंद्र पोद्दार, मुखिया भोलेंद्र राय, मुन्ना भगत, शिवनंदन पोद्दार एवं धीरेंद्र राय मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर सांत्वना दी. जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से अविलंब उचित मुआवजा दिलाने की मांग की. इधर अग्निकांड की सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी (सीओ) शुभम वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और क्षति का जायजा लिया. सीओ ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है. जांच रिपोर्ट के आधार पर सभी अग्निपीड़ित परिवारों को सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा दिया जाएगा.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन