ePaper

होली पर हुड़दंग किया तो खैर नहीं: धनबाद को 7 जोन में बांटकर तैनात किये गये अधिकारी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस

Updated at : 02 Mar 2026 4:44 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad Holi Security Plan

धनबाद में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस, Pic Credit- AI

Dhanbad Holi Security Plan: धनबाद में होली को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने जिले को 7 जोन में बांटा है. 3 से 5 मार्च तक जिला नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेगा और शराब की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. पूरी गाइडलाइंस यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Dhanbad Holi Security Plan, धनबाद : होली का त्योहार हर जगह शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो इसे लेकर धनबाद जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. इसके लिए पूरा प्लान कर लिया गया है, जिसे उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार एवं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद ने संयुक्त आदेश जारी कर दिया है.

धनबाद को 7 जोन में बांटा गया

जारी आदेश के अनुसार, होली के दौरान धनबाद को सात जोन- कतरास, धनबाद, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर एवं टुंडी में बांटा गया है. सभी जोन में जोनल दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गयी है. वहीं, जिले के सभी थाना और ओपी में दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे.

3 मार्च से 5 मार्च तक जिला नियंत्रण कक्ष रहेगा सक्रिय

होली के अवसर पर 3 मार्च को दोपहर 2 बजे से 5 मार्च की सुबह 6 बजे तक जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा. अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे के पास जिला नियंत्रण कक्ष का प्रभार रहेगा, जबकि डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार पुलिस पदाधिकारी के वरीय प्रभार में रहेंगे. जिला नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर 0326-2311217, 2311107 एवं 112 रहेगा. नियंत्रण कक्ष में चिकित्सकों की टीम, आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं एवं एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी.

सभी थाना-ओपी में तैनाती, पुलिस का चलंत दस्ता रहेगा सक्रिय

धनबाद जिले के धनबाद, बैंक मोड़, सरायढेला, धनसार, झरिया, जोरापोखर, सुदामडीह, पाथरडीह, तिसरा, सिंदरी, बलियापुर, पुटकी, कतरास, राजगंज, महुदा, बाघमारा, तोपचांची, गोविंदपुर, टुंडी, निरसा, चिरकुंडा सहित सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गयी है. इसके अलावा पुलिस का एक दस्ता लगातार विभिन्न इलाकों में घूमता रहेगा. क्विक रिस्पॉन्स टीम भी तैनात रहेगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके. साख ही सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जायेगी. अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेगी.

Also Read: Ranchi: रातू में हाथी ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला, एक घायल

आपत्तिजनक पोस्ट किया तो होगी कड़ी कार्रवाई

होली के दौरान सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक एवं विधि व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सामग्री पर पुलिस के सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल की विशेष नजर रहेगी. अफवाह फैलाने या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

शराब की दुकानें और बार रहेंगे बंद

होली के अवसर पर जिले की सभी देशी-विदेशी एवं मसालेदार शराब की दुकानें बंद रहेगी. इसके अलावा बार एवं रेस्टोरेंट भी पूरी तरह बंद रहेंगे. इस अवधि में मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. वहीं अवैध शराब की भंडारण एवं बिक्री करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं.

स्वास्थ्य, बिजली-पानी और सफाई पर भी विशेष निर्देश

संयुक्त आदेश में होलिका दहन, होली मिलन समारोह, पेयजल आपूर्ति, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य आवश्यक सेवाओं को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं. किसी भी आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में त्वरित इलाज के लिए केंद्रीय अस्पताल एवं एसएनएमएमसीएच में 24 घंटे चिकित्सकों की टीम तैनात रहेगी, साथ ही जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है. प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि होली को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी तरह की सूचना या समस्या होने पर जिला नियंत्रण कक्ष से तुरंत संपर्क करें.

Also Read: झारखंड का एक गांव, जिसने 40 साल के संघर्ष के बाद हटाया बेचिरागी का ठप्पा

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola