शहीद शशिकांत के घर पहुंची मेडिकल टीम, 6 लोगों के लिए गए रक्त के नमूने

Author Umesh singh|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

जांच करती टीम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झरिया में शहीद शशिकांत के घर मेडिकल टीम ने स्वास्थ्य जांच की और 6 लोगों के रक्त के नमूने लिए। मानसून में बीमारियों से बचाव के लिए विशेष निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

झरिया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया सह जोरापोखर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को सूचना मिली थी कि शहीद शशिकांत के घर में कई लोग बीमार हैं. सूचना मिलते ही प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मेडिकल टीम गठित की.

विज्ञापन

डॉ दिलीप कुमार, वरुण कुमार और रोहित कुमार की टीम शहीद शशिकांत के घर पहुंची। टीम ने वहां कुल 6 लोगों की स्वास्थ्य जांच की और रक्त के नमूने लिए. इन नमूनों को जांच के लिए उच्च स्तरीय लैब में भेजा जाएगा. इसके साथ ही टीम ने घर में पानी के सभी स्रोतों की जांच की और लार्वानाशी दवा का छिड़काव किया. परिजनों को मानसून में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया गया.

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मानसून में जगह-जगह पानी जमा होने और नमी बढ़ने से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसे रोकने के लिए सीएचसी झरिया-जोरापोखर द्वारा 1 जुलाई से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत एंटी-लार्वा छिड़काव, ग्राम सभा का आयोजन और स्कूल-कॉलेजों में जागरुकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं.

इन बीमारियों के प्रमुख लक्षण और बचाव

  • डेंगू: साफ रुके हुए पानी में पनपने वाले 'एडीज' मच्छर से होता है। तेज बुखार, मांसपेशियों-जोड़ों में दर्द और आंखों के पीछे दर्द इसके मुख्य लक्षण हैं.
  • मलेरिया: गंदे रुके पानी में पनपने वाले 'एनाफिलीज' मच्छर से फैलता है। तेज ठंड के साथ बुखार, कंपकंपी और सिरदर्द होता है.
  • चिकनगुनिया: यह भी 'एडीज' मच्छर से फैलता है। जोड़ों-मांसपेशियों में असहनीय दर्द और त्वचा पर चकत्ते पड़ते हैं.

बचाव के उपाय

  • जलभराव रोकें: कूलर, गमले, टायर में पानी जमा न होने दें.
  • मच्छरदानी का प्रयोग: रात में सोते समय मच्छरदानी लगाएं.
  • छिड़काव: घर के आसपास नाले-गड्ढों में समय-समय पर कीटनाशक दवा का छिड़काव कराएं. पूरे बाजू के कपड़े पहनें.

डॉक्टरों ने अपील की कि बुखार या जोड़ों में दर्द जैसे लक्षण दिखने पर इसे सामान्य फ्लू न समझें. तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया में आकर जांच करवाएं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola